Hot Stocks : रेंज में फंसा निफ्टी, बाजार की दिशा साफ नहीं, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Hot Stocks : मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी एक रेंज में फंसा हुआ है। 24,200 पर स्थित 100 डे मूविंग एवरेज इसके लिए एक रेजिस्टेंस की तरह प्ले हो रहा है। वहीं, 23,800 पर स्थित 20 डे मूविंग एवरेज एक सपोर्ट बना हुआ है। जब तक निफ्टी इस रेंज के बाहर नहीं निकलेगा कोई डायरेक्शन कॉल लेना मुश्किल है

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 10:25 AM
Hot Stocks: मानस जायसवाल ने कहा कि उनकी आज के लिए दो रिकमेंडेशन हैं। पहला तो लॉरेस लैब पर खरीदारी करेंगे। इसमें एक बहुत ही क्लियर ट्रेंड है

Hot Stocks : भारतीय इक्विटी इंडेक्स ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की थी। लेकिन बाजार ने अब अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है और निफ्टी 23900 के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर मारुति सुजुकी,इंटरग्लोब एविएशन,अडानी पोर्ट्स,TMPV और पावर ग्रिड कॉर्प प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि आयशर मोटर्स,टाटा कंज्यूमर,हिंडाल्को,डॉ.रेड्डीज लैब्स और मैक्स हेल्थकेयर गिरावट वाले शेयरों में से हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। सेक्टरों की बात करें तो IT,FMCG,ऑटो और मेटल में से प्रत्येक में 0.5-1% की गिरावट आई है।

फिलहाल निफ्टी 89.05 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 23,855 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 235 अंक यानी 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 76500 के आसपास कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबारी सत्र के लिए रणनीति


निफ्टी व्यू

आज के कारोबारी सत्र के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए, इस पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी एक रेंज में फंसा हुआ है। 24,200 पर स्थित 100 डे मूविंग एवरेज इसके लिए एक रेजिस्टेंस की तरह प्ले हो रहा है। वहीं, 23,800 पर स्थित 20 डे मूविंग एवरेज एक सपोर्ट बना हुआ है। जब तक निफ्टी इस रेंज के बाहर नहीं निकलेगा कोई डायरेक्शन कॉल लेना मुश्किल है। लेकिन अगर किसी ने लॉन्ग पोजीशन बनाई है तो 23,800 के स्टॉप लॉस से पोजीशन को होल्ड करना चाहिए। अगर 24,200 का आंकड़ा क्रॉस हुआ तो शायद आपको निफ्टी 24,450 के लेवल्स दिखा सकता है।

बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी में भी दो दिनों से प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है। लेकिन ध्यान रखें जब तक बैंक निफ्टी 57,000 के ऊपर ट्रेड करता रहेगा यहां पर भी पॉजिटिव रुझान बना रहेगा। ऐसे में अपनी पोजीशन को होल्ड करें। 57,000 के स्टॉप लॉस से आप पोजीशन को होल्ड कर सकते हैं। ऊपर की तरफ एक रेजिस्टेंस है 58,200 के आसपास है। अगर यह रेजिस्टेंस क्रॉस हो गया तो बैंक निफ्टी में 59,400 तक के टारगेट हासिल हो सकते हैं।

आज के लिए स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी

अपनी स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी पर बात करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि उनकी आज के लिए दो रिकमेंडेशन हैं। पहला तो लॉरेस लैब पर खरीदारी करेंगे। इसमें एक बहुत ही क्लियर ट्रेंड है। स्टॉक हायर टॉप, हायर बॉटम बना रहा है। कल हमें इसमें चार्ट पर एक फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिला है। ऐसे में लॉरेंस लैब में 1460 रुपए के स्टॉप लॉस से खरीदारी करेंगे। इसमें 1550 रुपए तक के टारगेट्स पॉसिबल है।

दूसरा स्टॉक बीएचईएल है। यहां पर भी अगर आप देखें तो पैटर्न काफी पॉजिटिव है। करेक्शन के बाद 20 मूविंग एवरेज पर बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला है। ऐसे में बीएचएल में भी 404 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 435 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करेंगे।

 

Trading Plan: F&O एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में कारोबार होने की उम्मीद, बाजार में देखने को मिल सकती है रिकवरी की कोशिश

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।