Get App

Hot Stocks: निफ्टी में जल्द ही 24900 का टारगेट मुमकिन, इस ज्वेलरी शेयर में देखने को मिल सकती है जबरदस्त रफ्तार

Hot Stocks: पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी कल दायरे में बंद होते हुए नजर आया। हालांकि, बैंक निफ्टी में बार्गेनिंग पावर थोड़ी अच्छी लग रही है। सरकारी बैंकों में उछाल देखने मिल रहा है। अगर निफ्टी में लेवल्स की बात करें तो इसके साइडवेज पॉजिटिव रहने की उम्मीद दिख रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2026 पर 8:56 AM
Hot Stocks: निफ्टी में जल्द ही 24900 का टारगेट मुमकिन, इस ज्वेलरी शेयर में देखने को मिल सकती है जबरदस्त रफ्तार
Hot Stocks: पंकज रांदड़ ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 58,000 पर काफी स्ट्रांग सपोर्ट है। इसके जितना नजदीक हो सके खरीदारी की सलाह रहेगी। बैंक निफ्टी में 57,750 के स्टॉप लॉस के साथ 58,900 तक के टारगेट्स के लिए खरीदारी करें

Hot Stocks: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरुवार 6 अगस्त को बाजार हल्की बढ़त पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 374 प्वाइंट चढ़कर 78,955 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 11 प्वाइंट चढ़कर 24,636 पर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला था। डिफेंस,बैंकिंग,तेल-गैस शेयरों में खरीदारी आई थी। रियल्टी,ऑटो,मेटल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए थे।

कल निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बिकवाली आई थी। बैंक निफ्टी 324 प्वाइंट चढ़कर 58,064 पर बंद हुआ था। मिडकैप 278 प्वाइंट गिरकर 63,327 पर बंद हुआ था। बैंक निफ्टी के 14 में से 9 शेयरों में खरीदारी आई थी। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 95.22/$ पर बंद हुआ था।

जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी कल दायरे में बंद होते हुए नजर आया। हालांकि, बैंक निफ्टी में बार्गेनिंग पावर थोड़ी अच्छी लग रही है। सरकारी बैंकों में उछाल देखने मिल रहा है। अगर निफ्टी में लेवल्स की बात करें तो इसके साइडवेज पॉजिटिव रहने की उम्मीद दिख रही। निफ्टी में फ्यूचर्स की लेवल की बात करें तो इसके लिए 24650 के आपास स्ट्रांग सपोर्ट दिख रहा है। इसमें 24,650 के आसपास खरीदारी की सलाह होगी। इस ट्रेज के लिए 24,580 पर स्टॉप लॉस रखें मेंटेन करके चलिए। ऊपरी लेवल पर नफ्टी में 24,900 तक के टारगेट्स हासिल हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें