पिछले तीन कारोबारी सत्रों से निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि कि ये गिरावट बहुत ज्यादा नहीं रह है। ये एक बार फिर से 18,100 पर स्थित पिछले ब्रेकआउट लेवल के करीब आ रह है। निफ्टी अभी भी 18103 - 18259 के गैप एरिया में नजर आ रहा है जो 11 नवंबर 2022 को बना था। इस तरह के गैप कई बार मजबूत रिवर्सल प्वाइंट का काम करते हैं। इसके अलावा की दूसरे टेक्निकल इंडीकेटर भी निफ्टी में संभावित बुलिश रिवर्सल की ओर संकेत कर रहे हैं।
11 नवंबर 2022 के खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी 18100 के बड़े डबल टॉप रजिस्टेंस को तोड़ने में कामयाब रहा था। अब निफ्टी एक बार फिर से 18100 पर स्थित अपने पिछले ब्रेकआउट लेवल के करीब पहुंच गया है। अब इस बात की काफी संभावना दिख रही है कि निफ्टी अब इस स्तर पर सपोर्ट लेकर ऊपर की तरफ रुख करे।
निफ्टी अभी भी अपने 20, 50, 100 और 200-days EMA के ऊपर बना हुआ है। ये सभी टाइम फ्रेम पर बाजार में तेजी बने रहने का संकेत है। ज्यादा बड़े टाइम फ्रेम पर देखें तो निफ्टी ने एक बुलिश इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न बना लिया है। ये मीडियम से लॉन्ग टर्म में निफ्टी में और तेजी आने का संकेत है। हालांकि शॉर्ट टर्म के नजरिए से देखें तो 18600 के लेवल पर निफ्टी के लिए पहली बाधा नजर आ रही है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 18000-18100 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। निफ्टी का पिछला स्विंग लो 17996 पर स्थित है। जिसको निफ्टी में किसी लॉन्ग पोजीशन के लिए क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉपलॉस बनाया जाना चाहिए। अगर हम पिछले 29 साल के सीजनल परफॉर्मेंस चार्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि आमतौर पर नवंबर और दिसंबर का महीना इक्विटी मार्केट के लिए अच्छा रहता है।
आज की 3 टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
MAS Financial Services: Buy | LTP: Rs 868 | इस स्टॉक में 816 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 982-1030 रुपए के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में हमें शॉर्ट टर्म में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
GMM Pfaudler: Buy | LTP: Rs 1,937 | इस स्टॉक में 1740 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2060-2170 रुपए के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में हमें शॉर्ट टर्म में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
NLC India: Buy | LTP: Rs 77.35 | इस स्टॉक में 72 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 86-91 रुपए के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में हमें शॉर्ट टर्म में 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।