पिछले तीन कारोबारी सत्रों से निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि कि ये गिरावट बहुत ज्यादा नहीं रह है। ये एक बार फिर से 18,100 पर स्थित पिछले ब्रेकआउट लेवल के करीब आ रह है। निफ्टी अभी भी 18103 - 18259 के गैप एरिया में नजर आ रहा है जो 11 नवंबर 2022 को बना था। इस तरह के गैप कई बार मजबूत रिवर्सल प्वाइंट का काम करते हैं। इसके अलावा की दूसरे टेक्निकल इंडीकेटर भी निफ्टी में संभावित बुलिश रिवर्सल की ओर संकेत कर रहे हैं।
