Hot Stocks: वोडाफोन आइडिया से रहें दूर, ये दो शेयर ब्रेकआउट के लिए तैयार, बंपर कमाई के लिए इन पर रहे नजर

Hot Stocks: मिलन वैष्णव ने कहा कि जब तक निफ्टी 26,000 के लेवल से ऊपर टिका रहता है, तब तक इसमें और तेज़ी आने की उम्मीद की जा सकती है। वोडाफोन आइडिया का एनालिसिस सिर्फ़ टेक्निकल नज़रिए से करना मुमकिन नहीं है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 1:30 PM
Story continues below Advertisement
Hot Stocks : मिलन वैष्णव ने कहा कि टॉरेंट पावर में 1500 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। IDBI बैंक के लिए, हम लगभग 125 से 130 रुपये के प्राइस टारगेट रख सकते हैं

Hot Stocks : जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलन वैष्णव का कहना है कि इस हफ़्ते ग्लेनमार्क फार्मा और एस्कॉर्ट्स कुबोटा पर दांव लगाने की सलाह होगी। उन्होंने मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि ब्रेकआउट के बाद, ग्लेनमार्क कुछ समय के लिए कंसोलीडेशन फेज में रहा और अब ऐसा लग रहा है कि यह अपनी तेज़ी फिर से शुरू करने के लिए तैयार है, जबकि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ब्रेकआउट के कगार पर दिख रहा है।

वोडाफोन आइडिया का एनालिसिस सिर्फ़ टेक्निकल नज़रिए से करना मुमकिन नहीं है। पिछले कई क्वार्टर में इसकी कीमत तय करने के मेन फैक्टर AGR बकाया पर होने वाले डेवलपमेंट और समय-समय पर कोर्ट के फ़ैसले रहे हैं। लीड इंडिकेटर्स में नेगेटिव डायवर्जेंस के बावजूद पिछले क्वार्टर में स्टॉक में तेजी आई है। वैष्णव की राय है कि निवेशकों को वोडाफोन आइडिया से बचना चाहिए और किसी भी तेजी में स्टॉक से निकल जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर निवेशक इसमें निवेशित रहना चाहते हैं तो उनका एक्सपोज़र अपने कुल पोर्टफोलियो के 5 फीसदी से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।

उन्होनें आगे कहा कि वह ग्लेनमार्क फार्मा और एस्कॉर्ट्स पर नज़र रखेंगे। ग्लेनमार्क एक फॉलिंग चैनल से बाहर निकल गया है। ब्रेकआउट के बाद, स्टॉक कुछ समय के लिए कंसोलिडेट हुआ और अब ऐसा लग रहा है कि यह अपनी तेज़ी फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा पिछले कई हफ़्तों से साइडवेज़ ट्रेडिंग रेंज और बड़े कंसोलिडेशन में है। सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड करते हुए,अब यह ब्रेकआउट की कगार पर लग रहा है।

RIL share price : रिलायंस के शेयर रिकॉर्ड हाई पर,अमेरिका के वेनेजुएला पर छापे के बाद ONGC में 2% की तेजी, जानिए एनालिस्ट का राय

क्या कंसोलिडेशन ब्रेकआउट इस महीने टॉरेंट पावर और IDBI बैंक को 1,500 रुपये और 150 रुपये के लेवल से ऊपर ले जाएगा? इसके जवाब में मिलन वैष्णव ने कहा कि टॉरेंट पावर में 1500 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। IDBI बैंक के लिए, हम लगभग 125 से 130 रुपये के प्राइस टारगेट रख सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार को जिस तरह की तेज़ी आई उसे देखते हुए कुछ कंसोलिडेशन से इनकार नहीं किया जा सकता।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।