Hot Stocks Today : आईआरबी इंफ्रा, Max Financial और Hind Copper के स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 12% तक कमाई

Hot Stocks Today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है, क्योंकि इसमें 11-डे और 20-डे EMA के नीचे ट्रेड हो रहा है। डेरिवेटिव में 19,700-19,800 लेवल पर एग्रेसिव कॉल राइटिंग देखने को मिली है। यह 19,767 के पिछले स्विंग हाई के करीब है, जो 28 सितंबर का लेवल था। ऐसे में 19,700-19,800 को निफ्टी के लिए अगला रेसिस्टेंस लेवल माना जा सकता है

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 10:55 PM
Story continues below Advertisement
2022 से शानदार प्रदर्शन दिखाने वाले मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक अब कमजोर दिख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि दोनों ही सूचकांक अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज से नीचे बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में अगले कुछ हफ्तों के दौरान थोड़ा रनिंग करेक्शन देखने को मिल सकता है। उसके बाद ही इनमें तेजी का ट्रेंड शुरू होगाा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty  9 अक्टूबर को गिरकर बंद हुआ। इजरायल-हमास के बीच तेज होती लड़ाई का असर स्टॉक्स मार्केट्स पर दिखा। Nifty 141.2 प्वाइंट्स गिरकर 19,512 पर बंद हुआ। NSE कैश सेगमेंट का वॉल्यूम 27 जून के बाद सबसे कम रहा। निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है, क्योंकि इसमें 11-डे और 20-डे EMA के नीचे ट्रेड हो रहा है। डेरिवेटिव में 19,700-19,800 लेवल पर एग्रेसिव कॉल राइटिंग देखने को मिली है। यह 19,767 के पिछले स्विंग हाई के करीब है, जो 28 सितंबर का लेवल था। ऐसे में 19,700-19,800 को निफ्टी के लिए अगला रेसिस्टेंस लेवल माना जा सकता है। जब तक निफ्टी 19,800 के ऊपर नहीं बंद होता है सावधानी बरतने की सलाह है।

    पिछले हफ्ते का लो 19,333 था, जो निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट लेवल हो सकता है। पॉजिशनल सपोर्ट 19,100 पर मिल सकता है। कुल मिलाकर Nifty 19,100-19,800 की रेंज में है। निफ्टी के 19,800 के ऊपर बंद होने या 19,100 से नीचे गिर जाने पर ही मार्केट की दिशा के बारे में पता चलेगा। पॉजिशनल ट्रेडर्स को तब तक सावधानी बरतने की सलाह है, जब तक Nifty 19,800 के ऊपर बंद नहीं हो जाता है।

    2022 से शानदार प्रदर्शन दिखाने वाले मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक अब कमजोर दिख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि दोनों ही सूचकांक अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज से नीचे बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में अगले कुछ हफ्तों के दौरान थोड़ा रनिंग करेक्शन देखने को मिल सकता है। उसके बाद ही इनमें तेजी का ट्रेंड शुरू होगाा। इसलिए हमारी सलाह शॉर्ट टर्म के लिए मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में सेलेक्टिव एप्रोच अपनाने की है।


    टेक्निकल एनालिस्ट नंदीश शाह का मानना है कि कुछ स्टॉक्स में अच्छी कमाई के मौके दिख रहे हैं। उन्होंने निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इससे शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है:

    IRB Infrastructure Developers

    इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 31.2 रुपये है। इसमें 29 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 33.75-35 रुपये है। IRB Infra के शेयरों में अगले 3-4 हफ्तों में 12 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। इस स्टॉक ने वीकली चार्ट पर डाउनवॉर्ड स्लोपिंग पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। इस स्टॉक का प्राइमरी ट्रेंड पॉजिटिव है, क्योंकि इसमें इसके अहम वीकली एवरेजेज से ऊपर ट्रेड हो रहा है।

    Max Financial Services

    इस शेयर में खरीदारी करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 896 रुपये है। इसमें 850 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 950-985 रुपये है। Max Fin के शेयरों में अगले 3-4 हफ्तों में 10 फीसदी कमाई हो सकती है। इस शेयर ने मंथली चार्ट पर डाउनवॉर्ड स्लोपिंग पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। इस शेयर का प्राइमरी ट्रेंड पॉजिटिव है, क्योंक इसकी कीमतें अपने सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बनी हुई हैं। हाल में बने हाई लेवल से इस स्टॉक की कीमत करीब 5 फीसदी गिर चुकी है, जो हमारा मानना है कि शॉर्ट टर्म के लिहाज से खरीदारी का मौका है।

    Hindustan Copper

    इस स्टॉक को बेचने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 149 रुपये है। इसमें 158 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 139-135 रुपये है। अगले 3-4 हफ्तों में Hindustan Copper के स्टॉक्स में 9 फीसदी कमाई हो सकती है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर ब्रेक डाउन किया है। यह अपने 151-152 रुपये के मल्टीपल सपोर्ट लेवल से नीचे बंद हुआ है। इस दौरान वॉल्यूम ज्यादा रहा है। इस स्टॉक का शॉर्ट टर्म टेंड कमजोर दिख रहा है, क्योंकि यह स्टॉक अपने सभी अहम शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज से नीचे बंद हुआ है। RSI ओसिलेटर्स डेली चार्ट पर 50 के नीचे है। इससे इस स्टॉक में गिरावट के ट्रेंड में स्ट्रेंथ दिख रहा है।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।