Credit Cards

Hot Stocks Today : जेएसडब्ल्यू स्टील, KPR Mill और इमामी के स्टॉक्स में हो सकती है 2-3 हफ्तों में 13% तक कमाई

Hot Stocks Today : इस हफ्ते निफ्टी 'Inside Week Small Body Candle' बनाते दिखा है। यह शॉर्ट टर्म में कुछ अनिश्चितता का संकेत देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि निफ्टी अपने 20-DMA को पार करने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 9:46 AM
Story continues below Advertisement
Hot Stocks Today : निफ्टी के लिए 19,234 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। अगर यह लेवल टूट जाता है तो निफ्टी को 18,887 पर सपोर्ट मिलेगा। तेजी की स्थिति में निफ्टी के लिए 19,795 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। इस लेवल को पार कर जाने के बाद अगला रेसिस्टेंस 19,991 पर मिलेगा, जो निफ्टी का ऑल-टाइम हाई लेवल है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty ने हाल में डेली चार्ट्स पर लोअर-टॉप-लोअर-बॉटम पैटर्न दिखाया है। अप्रैल 2023 के बाद से पहली बार ऐसा पैटर्न देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच जाने के बाद मार्केट में मुनाफा वसूली हुई है। इस हफ्ते निफ्टी 'Inside Week Small Body Candle' बनाते दिखा है। यह शॉर्ट टर्म में कुछ अनिश्चितता का संकेत देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि निफ्टी अपने 20-DMA को पार करने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है। पिछले सात दिनों में ऐसा देखने को मिला है। निफ्टी का 20-DMA 19,665 है। इस लेवल को पार करने में आ रही दिक्कत से पॉजिटिव मोमेंटम की कमी का संकेत मिलता है।

    मोमेंटम इंडिकेटर RSI नीचे जा रहा है। यह डेली चार्ट्स पर 55 से नीचे बना हुआ है। इससे शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए पॉजिटिव मोमेंटम कमजोर रहने का संकेत मिलता है। निफ्टी के लिए 19,234 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। अगर यह लेवल टूट जाता है तो निफ्टी को 18,887 पर सपोर्ट मिलेगा। तेजी की स्थिति में निफ्टी के लिए 19,795 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। इस लेवल को पार कर जाने के बाद अगला रेसिस्टेंस 19,991 पर मिलेगा, जो निफ्टी का ऑल-टाइम हाई लेवल है। निफ्टी जब तक 19,795 से नीचे बना रहता है, शॉर्ट से मीडियम टर्म में गिरावट आ सकती है। इससे पता चलता है कि निकट भविष्य में निफ्टी में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

    यह भी पढ़ें : डाबर का स्टॉक इस लेवल तक जा सकता है


    GEPL Capital के एवीवी (टेक्निकल रिसर्च) विदनयन सावंत का कहना है कि निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में 13 फीसदी तक कमाई हो सकती है :

    JSW Steel

    इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 831.5 रुपये है। इसमें स्टॉपलॉस 770 रुपये पर लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 940 रुपये है। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी कमाई हो सकती है। JSW Steel में अभी अच्छा ब्रेकआउट दिख रहा है। यह अपने लाइफ हाई पर पहुंच गया है। वीकली चार्ट्स पर इस स्टॉक ने 770 रुपये के लेवल पर 'चेंज इन पॉलेरिटी' पैटर्न बनाया है। यह इसमें तेजी का संकेत है। डेली चार्ट्स पर कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट दिखा है, इससे स्टॉक में पॉजिटिव आउटलुक को सपोर्ट मिल रहा है। यह स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। इसमें 50, 100 और 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) शामिल हैं। वीकली और डेली चार्ट्स पर RSI बढ़ रहा है। यह 60 के ऊपर बना हुआ है। इससे स्टॉक में पॉजिटिव मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद दिखती है।

    KPR Mill

    इस शेयर में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 661.45 रुपये है। इसमें 630 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 12 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। जनवरी 2022 के बाद से इस शेयर में गिरावट देखने को मिली थी। KPR Mill के शेयर ने 485-615 के बीच सॉलिड फाउंडेशन बनाया है। जून 2023 की शुरुआत में रेक्टेंगल पैटर्न को रिटेस्ट करने के बाद इस शेयर ने ऊपर की दिशा में मोमेंटम दिखाया है। अभी इसमें 50-डे और 200-डे EMA के ऊपर कारोबार हो रहा है। यह अपवॉर्ड ट्रेंड जारी रहने का संकेत है। MACD अपने नेचुरल लाइन से ऊपर है, जो मजबूत पॉजिशन का संकेत देता है।

    Emami

    इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 514 रुपये है। इसमें 490 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 570 रुपये है। इस स्टॉक में अगले 2-3 हफ्तों में 11 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। Emami का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बना हुआ है। यह इसमें पावरफुल मोमेंटम का संकेत है। 8 अगस्त को इस स्टॉक ने राइजिंग गैप दिखाया था। इसकी पहचान रनअवे गैप के रूप में हुई है। यह इस स्टॉक में मजबूती का दूसरा संकेत है। इस स्टॉक ने अपने 12-डे EMA से ऊपर बने रहने का ट्रेंड दिखाया है। मोमेंटम ओसिलेटर MACC से इस बुलिश मोमेंटम को सपोर्ट मिल रहा है। इसने बेसलाइन से ऊपर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।