Hot Stocks Today : Nifty और Sensex 12 सितंबर को अपने ऑल-टाइम हाई से नीचे बंद हुए। इससे पहले लगातार 7 सेशन में दोनों सूचकांकों में तेजी देखने को मिली थी। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेज गिरावट आई। 90 फीसदी स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2023 में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई। 20,000 के लेवल पर निफ्टी 50 में प्रॉफिट-बुकिंग देखने को मिली। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है, क्योंकि 20,000 एक मनोवैज्ञानिक स्तर है, जिससे कई इनवेस्टर्स ने इस लेवल पर मुनाफा बुक किया होगा। Nifty के लिए अगला लेवल 20,164 है। अगर यह इस लेवल को पार कर जाता है तो यह 20,300 की तरफ बढ़ेगा। उसके बाद इसका टारगेट 20,500 होगा। अगर निफ्टी 20,164 के लेवल को तोड़ने में नाकाम रहता है तो यह गिरकर 19,950 तक जा सकता है। यह निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट है।