Hot Stocks Today : शॉर्ट टर्म में शानदार कमाई के लिए Dr Reddy's, बजाज फिनसर्व और Ujjivan SFB पर लगा सकते हैं दांव

Hot Stocks Today : Nifty में 18 अक्टूबर को गिरावट आई। पूरे दिन सूचकांक पर बिकवाली का दबाव बना रहा। बेयर्स ने अपनी ताकत बढ़ाई है। निफ्टी को 19,850 प्वाइंट्स पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा। इसे पार करने में नाकाम रहने के बाद यह गिरकर 19,650 के लेवल पर आ गया। निफ्टी जब तक ऊपर या नीचे में इन दोनों लेवल को पार कर नहीं जाता है यह सीमित दायरे में बना रहेगा। इसके 19,650 के नीचे जाने पर बेयर्स की ताकत बढ़ जाएगी। ऐसे में निफ्टी गिरकर 19,250 तक जा सकता है

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 5:08 PM
Story continues below Advertisement
Hot Stocks Today : Bank Nifty में बेयरिश फेज देखने को मिला है। इसे 44,500 पर स्ट्रॉन्ग रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। इस लेवल पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट दिखा है। मार्केट के कमजोर अंडरटोन को देखते हुए तेजी में बिकवाली की सलाह है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty  में 18 अक्टूबर को पूरे दिन बिकवाली का दबाव बना रहा। कारोबार पर बेयर्स का दबदबा दिखा। निफ्टी को 19,850 प्वाइंट्स पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा। इसे पार करने में नाकाम रहने के बाद यह गिरकर 19,650 के लेवल पर आ गया। निफ्टी जब तक ऊपर या नीचे में इन दोनों लेवल को पार कर नहीं जाता है यह सीमित दायरे में बना रहेगा। इसके 19,650 के नीचे जाने पर बेयर्स की ताकत बढ़ जाएगी। ऐसे में निफ्टी गिरकर 19,250 तक जा सकता है। ऊपर में अगर निफ्टी 19,850 का लेवल पार कर जाता है तो यह 20,200 की तरफ बढ़ सकता है। Bank Nifty में बेयरिश फेज देखने को मिला है। इसे 44,500 पर स्ट्रॉन्ग रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। इस लेवल पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट दिखा है। मार्केट के कमजोर अंडरटोन को देखते हुए तेजी में बिकवाली की सलाह है। अगर बैंक निफ्टी 43,800 के सपोर्ट लेवल से नीचे चला जाता है तो इसमें बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। जब तक यह 20-डीमए से है, तब तक इसमें सेंटिमेंट बेयरिश बना रहेगा।

    LKP Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट Rupak De का मानना है कि कुछ स्टॉक्स में कमाई के मौके दिख रहे हैं। उन्होंने शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई के लिए निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है:

    यह भी पढ़ें : इंडियन इकोनॉमी 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी, JP Morgan के जेम्स सुलिवान का अनुमान


    Ujjivan Small Finance Bank

    इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 57.15 रुपये है। इसमें 54.8 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 62 रुपये है। Ujjivan Small के स्टॉक्स में अगले 2-3 हफ्तों में 8.5 फीसदी कमाई हो सकती है। इस स्टॉक ने 30-मिनट चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिखाया है। इससे इसमें पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत मिलता है। इस स्टॉक के ऊपर जाने से पहले करीब 20-SMA पर सपोर्ट मिला है। करेंट सेटअप को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह स्टॉक छोटी अवधि में 62 रुपये की तरफ बढ़ सकता है। इसके लिए 54.80 रुपये पर सपोर्ट उपलब्ध है।

    Dr Reddy's Laboratories

    इस शेयर को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 5,677 रुपये है। इसमें 5,580 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 5,900 रुपये है। Dr Reedy's के स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 4 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। इस शेयर ने स्टॉन्ग वॉल्यूम के सपोर्ट के साथ फॉलिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट किया है। इससे बुलिश सेंटिमेंट की पुष्टि होती है। पॉजिटिव RSI क्रॉसओवर अपवॉर्ड मोमेंटम में मजबूती का संकेत देता है। इस शेयर के लिए 5,580 रुपये पर सपोर्ट उपलब्ध है। ऊपर में यह 5,800-5,900 रुपये तक जा सकता है।

    Bajaj Finserv

    इस स्टॉक को बेचने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,628 रुपये है। इसमें 1,680 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 1,500 रुपये है। अगले 2-3 हफ्तों में Bajaj Finserv स्टॉक में 8 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर डबल टॉप फॉर्मेशन के बाद गिरता नजर आया है। इसने बेयरिश इनगल्फिंग पैटर्न भी बनाया है। RSI बेयरिश डायवर्जेंस दिखा रहा है। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक गिरकर 1,500 रुपये तक जा सकता है। इसके लिए 1,680 रुपये पर रेसिस्टेंस है।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।