Hot Stocks Today : Nifty में 18 अक्टूबर को पूरे दिन बिकवाली का दबाव बना रहा। कारोबार पर बेयर्स का दबदबा दिखा। निफ्टी को 19,850 प्वाइंट्स पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा। इसे पार करने में नाकाम रहने के बाद यह गिरकर 19,650 के लेवल पर आ गया। निफ्टी जब तक ऊपर या नीचे में इन दोनों लेवल को पार कर नहीं जाता है यह सीमित दायरे में बना रहेगा। इसके 19,650 के नीचे जाने पर बेयर्स की ताकत बढ़ जाएगी। ऐसे में निफ्टी गिरकर 19,250 तक जा सकता है। ऊपर में अगर निफ्टी 19,850 का लेवल पार कर जाता है तो यह 20,200 की तरफ बढ़ सकता है। Bank Nifty में बेयरिश फेज देखने को मिला है। इसे 44,500 पर स्ट्रॉन्ग रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। इस लेवल पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट दिखा है। मार्केट के कमजोर अंडरटोन को देखते हुए तेजी में बिकवाली की सलाह है। अगर बैंक निफ्टी 43,800 के सपोर्ट लेवल से नीचे चला जाता है तो इसमें बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। जब तक यह 20-डीमए से है, तब तक इसमें सेंटिमेंट बेयरिश बना रहेगा।
