Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना है डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Hot Stocks:निफ्टी अब यहां से ऊपर की तरफ रुख करता नजर आ सकता है। डेली टाइम फ्रेम पर RSI मोमेंटम इंडीकेटर भी हायर टॉप हायर बॉटम पैटर्न बना रहा है। जो बाजार के वर्तमान मंदी से उबरने के संकेत दे रहा है। हालांकि यह अभी भी 50 के स्तर के नीचे हैं। ये शॉर्ट से मीडियम टर्म में बाजार में कमजोरी बने रहने का संकेत है। अब निफ्टी के लिए 17772 और उसके बाद 17900 पर रजिस्टेंस दिख रहा है

अपडेटेड Mar 11, 2023 पर 4:30 PM
बलरामपुर चीनी में विज्ञान सावंत की 380 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 450 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

     VIDNYAN SAWANT

    Hot Stocks:वीकली टाइम फ्रेम पर हमें देखने को मिल रहा है कि वीकली कैंडल लगातार हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बना रहा है। ये बाजार में आंतरिक मजबूती की ओर संकेत कर रहा है। पिछले 5 हफ्ते से निफ्टी अपने 38.2 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर (Fibonacci retracement level)(17470) के ऊपर टिका हुआ है। ये वीकली क्लोजिंग बेसिस पर इस लेवल के आसपास मजबूत बेस बनने का संकेत है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि निफ्टी अब यहां से ऊपर की तरफ रुख करता नजर आ सकता है। डेली टाइम फ्रेम पर RSI मोमेंटम इंडीकेटर भी हायर टॉप हायर बॉटम पैटर्न बना रहा है। जो बाजार के वर्तमान मंदी से उबरने के संकेत दे रहा है। हालांकि यह अभी भी 50 के स्तर के नीचे हैं। ये शॉर्ट से मीडियम टर्म में बाजार में कमजोरी बने रहने का संकेत है।

    अब निफ्टी के लिए 17772 और उसके बाद 17900 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 17600 पर पहला सपोर्ट और 17450 पर अगला बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। अब अगर निफ्टी 17772 का स्तर पार करने में कामयाब रहता है तो यह तेजी हमें 17900 तक जाती नजर आ सकती है। वहीं अगर निफ्टी 17600 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 17450 तक बढ़ सकती है।


    GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    Usha Martin: Buy | LTP: Rs 210 | ऊषा मार्टिन में विज्ञान सावंत की 197 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 245 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। इनका मानना है कि 2-3 हफ्ते में ही यह स्टॉक 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इस स्टॉक में दिसंबर 2022 में सिमिट्रिकल ट्राइएंगल पैटर्न से एक ब्रेकआउट दिया है। तब से ही इसमें लगातार तेजी बनी हुई है। इसके अलावा वीकली टाइम फ्रेम पर RSI ने भी रेंज में बदलाव का संकेत दिया है। यह भी पॉजिटिव संकेत है।

    Balrampur Chini Mills: Buy | LTP: Rs 397 | बलरामपुर चीनी में विज्ञान सावंत की 380 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 450 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 13 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। पिछले हफ्ते यह स्टॉक इनवर्स हेड एंड सोल्डर पैटर्न से बाहर निकलता दिखा है जो इसमें तेजी शुरू होने का संकेत है।

    जो बाइडेन ने पेश किया 6.8 लाख करोड़ डॉलर का बजट प्रस्ताव, अमीरों पर बढ़ाएंगे टैक्स

    Mahanagar Gas: Buy | LTP: Rs 997 | महानगर गैस पर विज्ञान सावंत का कहना है कि इसमें 840 रुपये के स्तर के आसपास स्टॉक की पोलैरिटी में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिला है। ये इसमें आगे तेजी आने का संकेत है। पिछले कारोबारी हफ्ते में यह स्टॉक असेंडिंग ट्राइएंगल पैटर्न से बाहर आता दिखा था। इसके साथ ही इसके वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। ये एक पॉजिटिव संकेत है। ऐसे में विज्ञान सावंत की इस स्टॉक में 950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1030 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि 2-3 हफ्ते में ही यह स्टॉक 12 फीसदी का रिटर्न देगा।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।