होटल सेक्टर के लिए चौथी तिमाही और आने वाला समय शानदार रह सकता है। होटल सेक्टर में तेजी के क्या हैं ट्रिगर और ब्रोकर्स की क्या है राय आइए इस पर एक नजर डालते हैं। होटल इंडस्ट्री में तेजी के ट्रिगर पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि IPL से होटल सेक्टर में ऑक्युपेंसी बढ़ेगी। रुपये में कमजोरी से विदेशी पर्यटक बढ़े हैं। देश में लीजर ट्रैवल का ट्रेंड बढ़ा है। MICE (Meetings, Incentives, Conferences & Exhibitions) एक्टिविटी बढ़ाने से ऑक्यूपेंसी को सपोर्ट मिल रहा है। गर्मियों की छूट्टियों में मांग बढ़ने की उम्मीद है।
