Get App

Multibagger Stocks: 3.7 रुपए का शेयर 2424 रुपए का हुआ, 1 लाख रुपए 20 साल में बन गए 6.5 करोड़ रुपए

इस शेयर में निवेश ने 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो 10 साल में उसे 44.50 लाख मिलते

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 12:25 AM
Multibagger Stocks: 3.7 रुपए का शेयर 2424 रुपए का हुआ, 1 लाख रुपए 20 साल में बन गए 6.5 करोड़ रुपए
जानिए क्या इस शेयर में अब निवेश का मौका है?

Multibagger Stocks: एक पेनी स्टॉक में निवेश करना अत्यधिक जोखिम भरा माना जाता है लेकिन उच्च जोखिम वाले निवेशक ऐसे शेयरों में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को लंबी अवधि में भारी रिटर्न देता है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक शेयरों में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करने जैसा है। इन दिनों, बड़ी संख्या में निवेशक स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं यदि वे छोटी कंपनी के कारोबारी मॉडल की सफलता के बारे में आश्वस्त हैं। इसी तरह, जब एक उच्च जोखिम लेने वाला निवेशक एक छोटी लिस्टेड कंपनी के कारोबारी मॉडल की स्थिरता और लाभप्रदता के बारे में आश्वस्त हो जाता है, तो वह ऐसे स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करता है। इसे यथासंभव लंबे समय तक रखता है। ऐसी रणनीति, कभी-कभी अपने शेयरधारकों को असाधारण रिटर्न देती है।

एसआरएफ (SRF) के शेयर इसका जीता जागता उदाहरण हैं। यह 2021 के मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। इस केमिकल स्टॉक का अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न देने का इतिहास है। पिछले 20 वर्षों में SRF के शेयर का भाव 3.71 रुपये (22 फरवरी 2002 को एनएसई पर बंद भाव) से बढ़कर आज 2424.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस अवधि में इसमें लगभग 65,250 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले एक महीने में SRF के शेयर का भाव लगभग 2349 रुपये से बढ़कर 2424 रुपये के स्तर पर पहुंच गये हैं। इस अवधि में लगभग 3.5 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले 6 महीनों में, SRF के शेयर के भाव 1812 रुपये से 35 प्रतिशत बढ़क 2424 रुपये हो गये गए हैं। पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 1090 रुपये से 125 प्रतिशत बढ़कर 2424 रुपये तक पहुंच गया है। पिछले 5 वर्षों में यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक का भाव 315 रुपये से 675 प्रतिशत बढ़कर 2424 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें