Multibagger Stocks: एक पेनी स्टॉक में निवेश करना अत्यधिक जोखिम भरा माना जाता है लेकिन उच्च जोखिम वाले निवेशक ऐसे शेयरों में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को लंबी अवधि में भारी रिटर्न देता है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक शेयरों में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करने जैसा है। इन दिनों, बड़ी संख्या में निवेशक स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं यदि वे छोटी कंपनी के कारोबारी मॉडल की सफलता के बारे में आश्वस्त हैं। इसी तरह, जब एक उच्च जोखिम लेने वाला निवेशक एक छोटी लिस्टेड कंपनी के कारोबारी मॉडल की स्थिरता और लाभप्रदता के बारे में आश्वस्त हो जाता है, तो वह ऐसे स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करता है। इसे यथासंभव लंबे समय तक रखता है। ऐसी रणनीति, कभी-कभी अपने शेयरधारकों को असाधारण रिटर्न देती है।
एसआरएफ (SRF) के शेयर इसका जीता जागता उदाहरण हैं। यह 2021 के मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। इस केमिकल स्टॉक का अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न देने का इतिहास है। पिछले 20 वर्षों में SRF के शेयर का भाव 3.71 रुपये (22 फरवरी 2002 को एनएसई पर बंद भाव) से बढ़कर आज 2424.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस अवधि में इसमें लगभग 65,250 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
पिछले एक महीने में SRF के शेयर का भाव लगभग 2349 रुपये से बढ़कर 2424 रुपये के स्तर पर पहुंच गये हैं। इस अवधि में लगभग 3.5 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले 6 महीनों में, SRF के शेयर के भाव 1812 रुपये से 35 प्रतिशत बढ़क 2424 रुपये हो गये गए हैं। पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 1090 रुपये से 125 प्रतिशत बढ़कर 2424 रुपये तक पहुंच गया है। पिछले 5 वर्षों में यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक का भाव 315 रुपये से 675 प्रतिशत बढ़कर 2424 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है।
20 साल में 1 लाख रुपये हुए 6.5 करोड़
अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया था तो एक शेयर 54.54 रुपये पर खरीदने पर उसका 1 लाख रुपये आज 44.50 लाख रुपये हो गया होता। हालांकि, अगर किसी निवेशक ने 20 साल पहले पेनी स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया था और इस पूरी अवधि में इस केमिकल स्टॉक में निवेशित रहा था तो उसका 1 लाख रुपये आज 6.53 करोड़ रुपये हो गया होता।
हालांकि, शेयर बाजार के जानकार अभी भी इस शेयर पर बुलिश हैं। उनका मानना है कि हाल के सेशंस में रिट्रेसिंग के बाद मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक तेज उछाल दे सकता है। वे अगले एक महीने में इस शेयर के 2600 रुपये के स्तर तक जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
Choice Broking के सुमीत बगड़िया ने कहा कि पोजिशनल निवेशकों को ₹2250 पर स्टॉप लॉस के साथ इसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसके अलावा हर गिरावट पर ऐड करना चाहिए। यह 31 मार्च 2022 से Nifty Next 50 और Nifty 100 index में प्रवेश करने के लिए तैयार है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )