Get App

2022 के लिए 10 चुनिंदा शेयर, अपने पोर्टफोलियों में जरुर करें शामिल, चमका सकते हैं आपकी किस्मत

भारती एयरटेल में कैपिटल वाया की 870 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि यह स्टॉक लंबे नजरिए के निवेश से करने के लिए काफी अच्छा नजर आ रहा है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2021 पर 2:22 PM
2022 के लिए 10 चुनिंदा शेयर, अपने पोर्टफोलियों में जरुर करें शामिल, चमका सकते हैं आपकी किस्मत
गेल इंडिया में ब्रोकरेज फर्म की 170 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी को गैस की खपत में लगातार बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा।

साल 2021 में सेसेंक्स और निफ्टी में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक मार्केट को इकोनॉमी में रिकवरी का फायदा मिलता दिखा। इस साल सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद होते दिख रहे हैं। इनमें भी पावर और मेटल में 60 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। यहां हम ऐसे 10 शेयरों की सूची दे रहे हैं जिनमें CapitalVia Global Research की 2022 में दांव लगाने की सलाह है।

Reliance Industries (RIL) | RIL में 2850 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। कैपिटल वाया का मानना है कि कंपनी का उसके हर प्रोडक्ट और सर्विस पोर्टफोलियो में प्रभुत्व है। यह स्टॉक आगे एक बड़ा लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएटर साबित हो सकता है। आगे कंपनी का कंज्यूमर बिजनेस इसका मेन इंजन ग्रोथ साबित होगा। इसके साथ ही फंड रेजिंग के बाद कंपनी की बैलेसशीट काफी मजबूत हो गई है। इसके अलावा कंपनी के कारोबार में परंपरागत तेजी रहने की उम्मीद है।

Motherson Sumi Systems | इस स्टॉक में कैपिटल वाया की 320 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि आगे कंपनी को इंडस्ट्री में प्रोडक्ट मिक्स में हो रहे बदलाव का फायदा मिलेगा। कंपनी हाइब्रिड कार और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस कर रही है जिसका इसको फायदा मिलेगा।

Gail India | गेल इंडिया में ब्रोकरेज फर्म की 170 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी को गैस की खपत में लगातार बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। इसके अलावा सरकार मुख्य ईंधन के तौर पर गैस को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है जिसका फायदा इस स्टॉक को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें