गिरते बाजार में एक्सपर्ट्स के सुझाए 6 इंट्राडे कॉल्स, जिनमें आज हो सकती है शानदार कमाई, इनमें से है कोई आपके पास!

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी वर्तमान में 16,800-17,000 के पास स्थित अपने अहम ओवर हेड रजिस्टेंस के आसपास दिख रहा है जो इसका पिछला स्विंग लो और 200 डे ईएमए भी है।

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 10:08 AM
आज के टॉप इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

 Top Trading Ideas For Today Intraday: बीते हफ्ते शुक्रवार के कमबैक के बाद 28 फरवरी यानी सोमवार को व्यापक आधार वाली खरीदारी और एशियाई बाजार से मिले अच्छे संकेतों के बीच भारतीय बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 388.76 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 56,247.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 135.50 अंक यानी 0.81 फीसदी की मजबूती के साथ 16,793.90 के स्तर पर बंद हुआ। वही बैंक निफ्टी 225 अंक की बढ़त के साथ 36,205 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो यह बाजार के लिए पॉजिटीव संकेत दे रहे है। लिहाजा बाजार में निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बनाने की सलाह होगी।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी वर्तमान में 16,800-17,000 के पास स्थित अपने अहम ओवर हेड रजिस्टेंस के आसपास दिख रहा है जो इसका पिछला स्विंग लो और 200 डे ईएमए भी है। पहले ये रेंज मार्केट को अहम सपोर्ट दे रहा था और यहीं से मजबूत तेजी भी आई थी। पिछले उदाहरण बता रहे हैं कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें 16,800-17,000 के ऊपर टिकने के लिए संघर्ष करता दिखेगा। लेकिन अगर निफ्टी मजबूती के साथ 17,000 के ऊपर जानें में सफल रहता है तो निफ्टी के शॉर्ट टर्म बियरिश पैटर्न में बदलाव आ सकता है और ये हमें 17,500 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं अगर निफ्टी 16,800 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहता तो नियर टर्म में इसमें हमें 16,300 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज के टॉप इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई


Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स

ICICI Bank: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 760-775 रुपये, स्टॉपलॉस 720 रुपये

Larsen & Toubro: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1875- 1900 रुपये, स्टॉपलॉस 1775 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

Hindalco Industries: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 600 रुपये, स्टॉपलॉस 558 रुपये

Tata Steel:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1260 रुपये, स्टॉपलॉस 1195 रुपये

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

Axis Bank: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 800 रुपये, स्टॉपलॉस 699 रुपये

Adani Wilmar: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य430 रुपये, स्टॉपलॉस 340रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।