बजट 2022 से एक दिन पहले बाजार में खरीदारी का जोश, आशीष बहेती से जानें निफ्टी, बैंक निफ्टी पर राय और दमदार कॉल्स

फ्यूचर मार्केट में आज NAUKRI, MINDTREE, LTI और UBL में लॉन्ग बनते हुए नजर आये

अपडेटेड Jan 31, 2022 पर 1:22 PM
NAV Investment के आशीष बहेती ने आज Nifty और Bank Nifty पर खरीदारी की राय दी

बजट 2022 से ठीक एक दिन पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का जोश कायम है। निफ्टी 17300 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। आज बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी outperform कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV Investment research के आशीष बहेती हैं। आशीष ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज FRESH LONG रोल्स वाले शेयर्स

NAUKRI, MINDTREE, LTI और UBL


वायदा बाजार में आज SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर्स

BSOFT, GODREJ PROP, DRL और BIOCON

वायदा बाजार में आज FRESH SHORTS रोल्स वाले शेयर्स

DIXON, INDUSIND BANK, KOTAK BANK और VEDL

निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18500 के स्तर पर नजर आये

निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर नजर आये

बैंक निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38200 और 38500 के स्तर पर नजर आये

बैंक निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 38000, 37900 और 37500 के स्तर पर नजर आये

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें कोई भी जीते लेकिन आप बना सकते हैं पैसा

NAV Investment research के आशीष बहेती की बाजार पर राय

NAV Investment research के आशीष बहेती की बाजार पर राय देते हुए कहा कि बजट से एक दिन पहले आज निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली। रिलायंस के साथ ही आईटी, बैंकिंग सेक्टर में तेजी के चलते निफ्टी में उछाल की उम्मीद है लेकिन साथ ही बाजार वोलाटाइल रह सकता है इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। निफ्टी में 17250 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 17500 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए आशीष ने कहा कि बैंक निफ्टी की बात करें तो आज सिर्फ इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में ही मंदी नजर आ रही है लेकिन पीएसयू बैंकिंग सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एसबीआई, कैनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है लिहाजा हमारी बैंक निफ्टी में भी खरीदारी की राय होगी। बैंक निफ्टी में 37600 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 38400 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज बाजार में वोलाटिलिटी के चलते इसमें मुनाफा वसूली भी देखने को मिल सकती है इसलिए स्टॉपलॉस लगाना ना भूलें।

वहीं बजट में जोश के चलते निफ्टी कहां तक उछल सकता है और बजट से निराशा के चलते कहां तक गिर सकता है इस पर अपना नजरिया देते हुए आशीष बहेती ने कहा कि बजट से बाजार जोश में आने पर निफ्टी के लिए 18000 का स्तर भी ओपन है लेकिन बाजार निराश होने पर 17000 के स्तर पर टिकता हुआ नजर आ सकता है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

NAV Investment research के आशीष बहेती के आज के ट्रेडिंग आइडियाज

United Spirits Feb Fut : खरीदें- 871 रुपये, स्टॉपलॉस- 855 रुपये, लक्ष्य- 900 रुपये

Cipla Feb Fut : खरीदें- 947 रुपये, स्टॉपलॉस- 935 रुपये, लक्ष्य- 975 रुपये

Hero Motocorp Feb Fut : खरीदें- 2647 रुपये, स्टॉपलॉस- 2600 रुपये, लक्ष्य- 2700 रुपये

Reliance Feb Fut : खरीदें- 2405 रुपये, स्टॉपलॉस- 2375 रुपये, लक्ष्य- 2450 रुपये

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

आशीष बहेती का सुझाया आज का सस्ता ऑप्शनः Wipro

आशीष बहेती ने आज के सस्ते ऑप्शन के रूप में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि विप्रो में खरीदारी करे इसमें और तेजी नजर आयेगी। ऑप्शन के रूप में उन्होंने कहा कि इसकी 580 के स्ट्राइक वाली कॉल 17 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 30 रुपये के लक्ष्य आते हुए नजर आयेंगे। हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।