Anand Rathi ने इस मल्टीबैगर आईटी स्टॉक को दी 'Buy' रेटिंग, जानिए क्या है टार्गेट प्राइस

आनंदराठी का कहना है कि अमेरिकी कारोबारी के ग्रोथ में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। कंपनी M&A के जरिए अमेरिकी कारोबार के ग्रोथ पर फोकस कर रही है.

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बता दें कि Mastek के शेयर 1 साल की अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक साबित हुए है। 1 साल में यह शेयर 135 फीसदी भागा है।

सॉफ्टवेयर कंपनी Mastek के तीसरी तिमाही के नतीजे बहुत मजबूत नहीं रहे थे। इस अवधि में कंपनी की आय में तिमाही आधार पर सिर्फ 2.2 फीसदी और CC टर्म में 3.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी जबकि सालाना आधार पर इसमें 22 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन तीसरी तिमाही के दौरान इंग्लैड के हेल्थकेयर सिस्टम से मिलनेवाले डील में बढ़ोतरी देखने को मिली थी जिसके चलते सालाना आधार पर कंपनी के ऑर्डर बैकलॉग में 32 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

आनंदराठी का कहना है कि अमेरिकी कारोबारी के ग्रोथ में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। कंपनी M&A के जरिए अमेरिकी कारोबार के ग्रोथ पर फोकस कर रही है। तिमाही आधार पर कंपनी का एबिट मार्जिन 19.1 फीसदी पर सपाट रहा है। आनंदराठी ने कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के अपने अनुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है और इस मल्टीबैगर स्टॉक में Buy ऱेटिंग बनाए रखते हुए इसका टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 3510 रुपये कर दिया है।

बता दें कि Mastek के शेयर 1 साल की अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक साबित हुए है। 1 साल में यह शेयर 135 फीसदी भागा है। हालांकि 2022 में अब तक इस शेयर में 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।


फिलहाल एनएसई पर 3: 25 बजे के आसपास यह शेयर 145 रुपये यानी 5.32 फीसदी की गिरावट के साथ 2598 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। आज के शेयर 2700 के भाव पर गिरा था जबकि कल के कारोबारी सत्र में यह शेयर 2744.50 के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का 52 वीक हाई 3669 रुपये का है जबकि इसका 52 वीक लो 1065 रुपये का है। इस आईटी सेक्टर कंपनी का मार्केट कैप 7725 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।