Get App

Asian Paints Q3 Results: मुनाफा घटकर हुआ 1031 करोड़, कंपनी की आय हुई 8,527 करोड़ रुपये

तीसरी तिमाही में Asian Paints की EBITDA मार्जिन अनुमान से कमजोर रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 2:20 PM
Asian Paints Q3 Results: मुनाफा घटकर हुआ 1031 करोड़, कंपनी की आय हुई 8,527 करोड़ रुपये
तीसरी तिमाही में Asian Paints का मुनाफा घटा

देश की सबसे बड़ी डेकोरेटिव पेंट कंपनी एशियन पेंट्स (ASIAN PAINTS) ने वित्तवर्ष 2021-2022 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर दिये हैं। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में थोड़ी कमी आई है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही के लिए एशियन पेंट्स का मुनाफा घटकर 1031 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वित्त वर्ष यानी कि वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमारी में कंपनी का मुनाफा 1265 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 8,527 करोड़ रुपये रही जबकि कंपनी की आय 8,500 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 1,542 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1,645 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 18.6% रही जबकि इसके 19.4% रहने का अनुमान लगाया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें