Get App

एक्सिस सिक्योरिटीज Q4 नतीजों के बाद इन 3 आईटी स्टॉक्स पर है बुलिश, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि आगे के लिए आईटी कंपनियों का आउटलुक काफी अच्छा नजर आ रहा है। ऐसे में इन स्टॉक्स पर दांव लगाना फायदा का सौदा साबित होगा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2022 पर 12:48 PM
एक्सिस सिक्योरिटीज Q4 नतीजों के बाद इन 3 आईटी स्टॉक्स पर है बुलिश, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश
HCL Technologies पर अपनी राय देते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी को लगातार बड़ी डील मिल रही है।

घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने आईटी स्टॉक Cyient, HCL Tech और L&T Technologies में खरीदारी की सलाह दी है । वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद एक्सिस सिक्योरिटीज इन स्टॉक्स पर बुलिश नजर आ रहा है। एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि आगे के लिए आईटी कंपनियों का आउटलुक काफी अच्छा नजर आ रहा है। ऐसे में इन स्टॉक्स पर दांव लगाना फायदा का सौदा साबित होगा।

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में L&T Technologies के नतीजे काफी मजबूत रहे है। कंपनी के मैनेजमेंट को इस बात को लेकर विश्वास है कि आगे कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी। कंपनी द्वारा लागत घटाने के लिए उठाए गए कदमों का असर देखने को मिलेगा। जिससे आगे मार्जिन में बढोतरी होगी। एक्सिस सिक्योरिटीज ने L&T Technologies के शेयरों को Buy ऱेटिंग देते हुए इसके लिए 5,100 रुपये का लक्ष्य दिया है।

ICICI Bank Q4 Results Preview:मुनाफे में 36-46% बढ़त की उम्मीद, ब्याज आय में हो सकती है 20-24% की बढ़ोतरी

इसी तरह Cyient को भी एक्सिस सिक्योरिटीज ने Buy ऱेटिंग दी है और इसके लिए 1000 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकिंग हाउस का कहना है कि Cyient की डील पाइपलाइन काफी मजबूत है। इसके टॉप क्लाइंड के अकाउंट में सुधार आता दिखा है। जिससे इसे आगे कारोबारी मौके मिलते नजर आ सकते है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर और लोअर ट्रैवल कॉस्ट, निम्न ऑन साइट खर्च के चलते आगे कंपनी के एबिटडा मार्जिन में नियर टर्म में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें