किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
CLSA की BAJAJ AUTO पर निवेश रणनीति
CLSA ने BAJAJ AUTO पर निवेश रणनीति हुए इसमें रेटिंग को घटाया है। उन्होंने इसकी रेटिंग को खरीदारी के डाउनग्रेट करके आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य प्राइस भी 4,677 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 4,343 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के एक्सपोर्ट कारोबार पर दबाव कायम है। एक्सपोर्ट कारोबार पर दबाव से FY23-24 अर्निंग अनुमान में 6-9% कटौती की है। इसके अलावा कंपनी के फेस्टिव सीजन के बाद डिमांड और रुरल रिकवरी पर नजर रहेगी।
आज यानी 7 सितंबर 2022 को सुबह 10.22 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.08 प्रतिशत या 42.55 रुपये घटकर 3886.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 4131.75 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 3027.05 रुपये रहा है।
JP MORGAN की COAL INDIA पर निवेश रणनीति
JP MORGAN ने COAL INDIA पर निवेश रणनीति बताते हुए इस ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 285 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसके पावर प्लांट के कोल इंवेंटरी में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी छमाही में थर्मल कोल इंपोर्ट घटने की संभावना भी है। हालांकि कंपनी के ई-ऑक्शन कीमतों को सपोर्ट मिलने की उम्मीद भी है। जबकि वैल्युएशन सस्ते, पर्यावरण को लेकर चिंताएं घटी हैं।
आज यानी 7 सितंबर 2022 को सुबह 10.21 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.42 प्रतिशत या 3.30 रुपये बढ़कर 236 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 237.20 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 139.15 रुपये रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )