Get App

BAJAJ AUTO में गिरावट और COAL INDIA में तेजी, ऐसे में दोनों स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की निवेश रणनीति

CLSA ने BAJAJ AUTO पर कहा है कि कंपनी के एक्सपोर्ट कारोबार पर दबाव कायम है और एक्सपोर्ट कारोबार पर दबाव की वजह से इन्होंने FY23-24 अर्निंग अनुमान में 6-9% कटौती की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 12:01 PM
BAJAJ AUTO में गिरावट और COAL INDIA में तेजी, ऐसे में दोनों स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की निवेश रणनीति
JP MORGAN ने COAL INDIA पर कहा है कि दूसरी छमाही में थर्मल कोल इंपोर्ट घटने की संभावना जबकि कंपनी के ई-ऑक्शन कीमतों को सपोर्ट मिलने की उम्मीद भी है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

CLSA की BAJAJ AUTO पर निवेश रणनीति

CLSA ने BAJAJ AUTO पर निवेश रणनीति हुए इसमें रेटिंग को घटाया है। उन्होंने इसकी रेटिंग को खरीदारी के डाउनग्रेट करके आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य प्राइस भी 4,677 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 4,343 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के एक्सपोर्ट कारोबार पर दबाव कायम है। एक्सपोर्ट कारोबार पर दबाव से FY23-24 अर्निंग अनुमान में 6-9% कटौती की है। इसके अलावा कंपनी के फेस्टिव सीजन के बाद डिमांड और रुरल रिकवरी पर नजर रहेगी।

आज यानी 7 सितंबर 2022 को सुबह 10.22 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.08 प्रतिशत या 42.55 रुपये घटकर 3886.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 4131.75 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 3027.05 रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें