बुधवार 7 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेल लैंड लीज फीस (LLF) में बड़ी कटौती करते हुए फीस 6 प्रतिशत से घटाकर 1.5 प्रतिशत कर दी गई। रेल लैंड के लीज की अवधि को 5 साल से बढ़ाकर 35 साल करने का फैसला भी किया गया है।
बुधवार 7 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेल लैंड लीज फीस (LLF) में बड़ी कटौती करते हुए फीस 6 प्रतिशत से घटाकर 1.5 प्रतिशत कर दी गई। रेल लैंड के लीज की अवधि को 5 साल से बढ़ाकर 35 साल करने का फैसला भी किया गया है।
इसके पहले लाइसेंस बढ़ाने के परिणामस्वरूप CONCOR (container corporation of India) पर भी आर्थिक बोझ बढ़ गया था लेकिन अब लाइसेंस फीस घटाने पर इस कंपनी पर आर्थिक बोझ काफी कम होगा। आज की तारीख में CONCOR के पास रेलवे के करीब 25 डीपो पर लैंड लीज पर चल रहे हैं। कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 54.8 प्रतिशत है जिसमें से ये 30.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहती है।
जानते हैं रेल लैंड लीज फीस कम होने के बाद ब्रोकरेज फर्मों की क्या है स्टॉक पर रेटिंग
NOMURA की CONCOR पर राय
NOMURA ने CONCOR पर रेटिंग को अपग्रेड किया है। इन्होंने स्टॉक पर रेटिंग को बढ़ाते हुए खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके साथ ही स्टॉक का टारगेट भी बढ़ाकर 918 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने लैंड लीज पॉलिसी को मंजूरी मिलने से रेटिंग को अपग्रेड किया है। हालांकि फाइनल LLF वैल्यू को लेकर अनिश्चितता कायम है।
CITI की CONCOR पर राय
CITI ने CONCOR पर राय देते हुए कहा है कि कंपनी के निजीकरण के मद्देनजर LLF का फैसला काफी अहम है। इसके साथ ही कंपनी का एसेट भी काफी आकर्षक है।
JEFFERIES की CONCOR पर राय
JEFFERIES ने CONCOR पर राय देते हुए इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि निजीकरण की प्रक्रिया में LLF का फैसला काफी अहम है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।