शेयरखान की इस स्मॉलकैप ऑटो स्टॉक में खरीदारी की सलाह, जानिए टार्गेट और स्टॉपलॉस

वित्त वर्ष 2022 में Maruti Suzuki के साथ होने वाले इसके कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। इन फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए शेयरखान ने इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है।

अपडेटेड Dec 18, 2021 पर 2:52 PM
ऑटो सेक्टर के लिए आगे अच्छी संभावनाओं को देखते हुए बाजार जानकार ऑटो सेक्टर पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है।

ऑटो स्टॉक के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। ऑटो सेक्टर के लिए आगे अच्छी संभावनाओं को देखते हुए बाजार जानकार ऑटो सेक्टर पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है। इस हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बीच जानेमाने ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने Gabriel India में मजबूती का अंदाजा लगाया है।

शेयरखान का कहना है कि इस स्टॉक में आगे हमें 173 रुपये का लक्ष्य भी देखने को मिल सकता है फिलहाल यह शेयर 136 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। यानी शेयरखान के मुताबिक वर्तमान स्तर से इस स्टॉक में 27 फीसदी की तेजी आसानी से देखने को मिल सकती है।

शेयरखान ने अपने हालिया रिपोर्ट में कहा है कि Gabriel India लगातार सभी सेगमेंट में मार्केट गेन हासिल कर रहा है। चाहे वो 2व्हीलर हो या 3 व्हीलर हो या पैसेंजर व्हीकल हो। कंपनी लगातार ग्रोथ हासिल कर रहे है। कंपनी ने मजबूत उत्पादन क्षमता हासिल कर ली है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में और इसमें भी 2व्हीलर ईवी में विस्तार के चलते आगे कंपनी को अच्छा फायदा होता नजर आएगा।


कावासाकी ने भारत में लॉन्च की KLX450R मोटरसाइकिल, जानिए कीमत और फीचर

कंपनी तमाम इलेक्ट्रिक व्हीकल OEM जैसे OLA Electric, Okinawa, Ather Energy, TVS Motors, Bajaj Auto, M&M, Tube Investment of India के लिए प्रोडक्ट डेवलप कर रही है। कंपनी के प्रबंधन को विश्वास है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में आती तेजी के चलते कंपनी के कारोबार में आगे जोरदार बढ़त देखने को मिलेगी।

वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कई नए घरेलू और विदेशी ऑर्डर प्राप्त किए है। वित्त वर्ष 2022 में Maruti Suzuki के साथ होने वाले इसके कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। इन फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए शेयरखान ने इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।