Buzzing Stocks:आज ऐक्शन में रहने वाले Axis Bank, ONGC, Nazara Technologies और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों या फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Axis Bank

सिटीग्रुप ने 30 मार्च को घोषणा की थी कि एक्सिस बैंक 1.6 बिलियन डॉलर में सिटी बैंक के भारतीय उपभोक्ता व्यवसाय (India consumer business) को खरीदेगा।


ONGC

दो दिवसीय ऑफर फॉर सेल 31 मार्च को बंद हो जाएगा। भारत सरकार ने कंपनी के 9.4 करोड़ इक्विटी शेयरों के अलावा अतिरिक्त 9.4 करोड़ इक्विटी शेयरों की सीमा तक ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का प्रयोग करने का निर्णय लिया है। इस तरह ऑफर फॉर सेल 18.8 करोड़ शेयरों तक या कुल चुकता इक्विटी का 1.5 प्रतिशत होगा।

Nazara Technologies

सहायक कंपनी नाजारा पीटीई लिमिटेड (नजारा सिंगापुर) (Nazara Pte Ltd (Nazara Singapore) बिटक्राफ्ट फंड में $2.5 मिलियन का निवेश करेगी।

Tata Steel

टाटा स्टील ने टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज को नकद के अलावा अन्य कंसीडरेशन के लिए ट्रांसफर कर दी।

Mangalam Cement

प्रोमोटर विडुला कंसल्टेंसी सर्विसेज (Vidula Consultancy Services) ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी में 2.26 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ ही कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 9.1 प्रतिशत से बढ़कर 9.92 प्रतिशत हो गई।

सीधा सौदा- 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर की जा सकती है दमदार कमाई

India Glycols

कंपनी ने बताया कि वह इस साल 15 मई तक गोरखपुर में अनाज आधारित डिस्टिलरी यूनिट में ऑपरेशन शुरू कर देगी क्योंकि इसका ट्रायल शुरू हो गया है।

Max Healthcare

सीएनबीसी आवाज ने बुधवार को बताया कि निजी इक्विटी फंड केकेआर 31 मार्च को ब्लॉक डील के जरिए मैक्स हेल्थकेयर में हिस्सेदारी बेचेगा।

SMC Global Securities

कंपनी ने मोहन को-ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट, नई दिल्ली के लेआउट प्लान में 51.36 करोड़ रुपये में 3020.76 वर्ग गज की जमीन खरीदी है।

Narayana Hrudayalaya

बोर्ड ने वीरेन प्रसाद शेट्टी को नारायण हृदयालय के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया और डॉ अनेश शेट्टी को Health City Cayman Islands (HCCI), केमैन के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया। वर्तमान में वीरेन प्रसाद शेट्टी पूर्णकालिक निदेशक और समूह के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं।

Godrej Properties

रियल एस्टेट डेवलपर ने पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ के रेजीडेंशियल माइक्रो मार्केट में 9 एकड़ भूमि खरीदी है। इसका डेवलपमेंट मुख्य रूप से एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए होगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।