Buzzing Stocks:HDFC, RIL, TVS Motor, BEL, NBCC और अन्य स्टॉक्स जिसमें ट्रेडिंग से हो सकती है कमाई

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Mar 21, 2022 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों या फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

HDFC

कंपनी की सब्सिडियरी एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड (HDFC Capital Advisors Limited (HCAL) ने लॉयली आईटी सॉल्यूशंस (Loyalie IT-Solutions) के 3,90,666 इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए करार किया है।


Reliance Industries

रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने इंटीमेट वियर बनाने वाली कंपनी क्लोविया (Clovia) में 89 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Limited (RRVL) ने 20 मार्च को कहा कि उसने इंटीमेट वियर बनाने वाली कंपनी की मालिक और संचालन करने वाली कंपनी पर्पल पांडा फैशन प्राइवेट लिमिटेड (Purple Panda Fashions Private Limited) में 89 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

Reliance Retail ने लॉन्जरी रिटेलर Clovia में 950 करोड़ रुपये में खरीदी 89% हिस्सेदारी

TVS Motor Company

कंपनी अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। बोर्ड ने मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 3.75 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

NBCC (India)

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से कंपनी को ऑर्डर मिला। कंपनी को विभिन्न कार्यों के लिए व्यापक, डिजाइन, इंजीनियरिंग और परियोजना प्रबंधन सलाहकार (PMC) सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है।

Gujarat Fluorochemicals

बोर्ड अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा के प्रस्ताव पर 23 मार्च को बोर्ड विचार करेगा।

Usha Martin

प्रोमोटर ने कंपनी में हिस्सेदारी बेची। प्रोमोटर कंपनी पीटरहाउस इन्वेस्टमेंट्स (Peterhouse Investments) ने 17 मार्च को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में 2.5 लाख इक्विटी शेयर बेचे। इसके साथ, कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 2.35 प्रतिशत से घटकर 2.27 प्रतिशत हो गई है।

Bharat Electronics

बोर्ड ने दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 1.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Strides Pharma Science

Akston Biosciences और Biolexis ने एक करार किया। Akston Biosciences और Biolexis ने Akston के AKS-452, एक प्रोटीन सबयूनिट COVID-19 वैक्सीन के लिए एक लाइसेंस, निर्माण और कारोबार करने के लिए करार किया।

सीधा सौदा- इन 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Navin Fluorine International

प्रोमोटर ने शेयर बेचे। प्रोमोटर विशाद पी मफतलाल (Vishad P Mafatlal) ने चैरिटी और निजी कारणों से कंपनी के 2.4 लाख शेयर बेचे हैं।

Gujarat State Petronet

Mirae Asset Investment Managers (India) ने कंपनी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी। Mirae Asset Investment Managers (India) ने 16 मार्च को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी में 7.2 लाख इक्विटी शेयर्स खरीदे। इसके साथ कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 6.9 प्रतिशत से बढ़कर 7.08 प्रतिशत हो गई।

KEI Industries

Smallcap World Fund, Inc ने कंपनी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी। Smallcap World Fund, Inc ने 16 मार्च को खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 6.4 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 4.31 प्रतिशत से बढ़कर 5.02 प्रतिशत हो गई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।