शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-
Results Today | आज यानी 20 जनवरी को Hindustan Unilever, Biocon, Asian Paints, Bajaj Finserv, Havells India, Persistent Systems, PNB Housing Finance, Agro Tech Foods, Bajaj Holdings & Investment, Century Textiles & Industries, Container Corporation Of India, Cyient, Datamatics Global Services, Hatsun Agro Product, Lyka Labs, Bank Of Maharashtra, Mphasis, Reliance Industrial Infrastructure, Sasken Technologies, Shoppers Stop, South Indian Bank, Vimta Labs और VST Industries आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजें घोषित करेंगी।
Larsen & Toubro Infotech Q3 | तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 11 प्रतिशत बढ़कर 612.5 करोड़ रुपये जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 551.1 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 9.8 प्रतिशत बढ़कर 4,137.6 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 3,767 करोड़ रुपये रही थी।
Bajaj Auto Q3 | सालाना आधार पर कंपनी का दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में मुनाफा 22 प्रतिशत घटकर 1,214.19 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1556.28 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर ऑपरेशंस से कंपनी की आय 1.25 प्रतिशत बढ़कर 9,021.65 करोड़ रुपये रही जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 8,909.88 करोड़ रुपये रही थी।
Tata Communications Q3 | तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 425.38 करोड़ रुपये से 7 प्रतिशत घटकर 395.21 करोड़ रुपये रहा और तिमाही आधार पर कंपनी की आय 4,174.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,184.89 करोड़ रुपये रही।
Sun Pharma: कंपनी की इकाई टैरो फार्मा को एक्ने जेल एडापलीन (acne gel Adapalene) के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली है।
TVS Motor Company | कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिल TVS Star HLX 150 डिस्क वैरिएंट को इजिप्ट में लॉन्च करने की घोषणा की।
Marico | क्रिसिल रेटिंग्स ने कंपनी की दीर्घकालिक बैंक ऋण सुविधाओं (long-term bank loan facilities)और अल्पकालिक बैंक ऋण सुविधाओं (short-term bank loan facilities) के लिए CRISIL AAA/Stable और CRISIL A1+ रेटिंग की पुष्टि की है।
Rallis India Q3 | तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 56.49 करोड़ रुपये से 30 प्रतिशत घटकर 39.56 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर कंपनी की आय 727.80 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत घटकर 628.08 करोड़ रुपये रही।
Nandan Denim | ICRA ने लॉन्ग टर्म रेटिंग को ICRA BBB-/stable से ICRA BBB/positive और शॉर्ट टर्म रेटिंग को ICRA A3 से ICRA A3+ में अपग्रेड किया है।
HCL Technologies | कंपनी ने प्रभाकर अप्पाना (Prabhakar Appana) को अपनी एडब्ल्यूएस इकोसिस्टम बिजनेस यूनिट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
Ceat Q3 | सालाना आधार पर कंपनी को तीसरी तिमाही में 20.18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 132.34 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
Dhunseri Tea & Industries | कंपनी ने बलिजन नॉर्थ टी एस्टेट (Balijan North Tea Estate) के अधिग्रहण के लिए मेसर्स वारेन टी लिमिटेड (M/s. Warren Tea Limited) के साथ बिक्री समझौता किया है।