शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
L&T Finance Holdings: सिटीग्रुप ने 4.88 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। Citigroup Global Markets Mauritius and CBNA London ने 21 फरवरी को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में 4.88 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी। इसके साथ ही उनकी हिस्सेदारी अब 3.87 प्रतिशत हो गई है। पहले उनकी हिस्सेदारी 8.75 प्रतिशत थी। शेयर एक साल पहले भाव से 29 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ कारोबार कर रहा है और पिछले एक महीने में इसमें 7.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Vedanta Ltd: तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाना है। कंपनी का निदेशक मंडल 2 मार्च 2022 को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगा और उसे मंजूरी देगा। उक्त डिविडेंड के लिए इक्विटी शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि गुरुवार, 10 मार्च, 2022 के रूप में तय की जा सकती है। पिछले एक वर्ष में स्टॉक ने 69 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। पिछले एक महीने के दौरान यह 9 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
Vodafone Plc: Vodafone Plc द्वारा Indus Towers में हिस्सेदारी बेची जायेगी। Vodafone Plc कल 6.36 करोड़ शेयरों के ब्लॉक डील के जरिए Indus Towers में 20. करोड़ डॉलर मूल्य की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इस डील के लिए मॉर्गन स्टेनली को ब्रोकर नियुक्त किया गया है। इस डील में शेयर्स को 227-231 रुपये प्रति शेयर की रेंज में पेश किया जाएगा जो कि मौजूदा बाजार मूल्य से लगभग 10 प्रतिशत की डिस्काउंट पर है।
Sanofi India: कंपनी ने स्पेशल डिविडेंड की घोषणा की। दिसंबर 2021 को समाप्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 181 रुपये के अंतिम डिविडेंड को निदेशक मंडल द्वारा मंजूर किया गया है। कंपनी ने वर्ष के लिए प्रति शेयर 309 रुपये का विशेष डिविडेंड भी घोषित किया है। पिछले एक साल में स्टॉक में 8.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले एक महीने से ये शेयर सपाट कारोबार कर रहा है।
Wipro: कंपनी ने o9 Solutions के साथ भागीदारी की। कंपनी o9 Solutions के ग्लोबल पार्टनरशिप नेटवर्क में शामिल हो गई है। यह कंपनियों को जटिल सप्लाई चैन और ऑपरेशंस को डिजिटाइज करने में मदद करेगा। पिछले एक साल में स्टॉक में 36 प्रतिशत की तेजी आई है। लेकिन पिछले एक महीने में इसमें 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।