Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले L&T Finance Holdings, Vedanta, Wipro और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 9:56 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले L&T Finance Holdings, Vedanta, Wipro और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

L&T Finance Holdings: सिटीग्रुप ने 4.88 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। Citigroup Global Markets Mauritius and CBNA London ने 21 फरवरी को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में 4.88 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी। इसके साथ ही उनकी हिस्सेदारी अब 3.87 प्रतिशत हो गई है। पहले उनकी हिस्सेदारी 8.75 प्रतिशत थी। शेयर एक साल पहले भाव से 29 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ कारोबार कर रहा है और पिछले एक महीने में इसमें 7.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Vedanta Ltd: तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाना है। कंपनी का निदेशक मंडल 2 मार्च 2022 को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगा और उसे मंजूरी देगा। उक्त डिविडेंड के लिए इक्विटी शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि गुरुवार, 10 मार्च, 2022 के रूप में तय की जा सकती है। पिछले एक वर्ष में स्टॉक ने 69 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। पिछले एक महीने के दौरान यह 9 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें