Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले HUL, Axis Bank, Bajaj Auto और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 9:30 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले HUL, Axis Bank, Bajaj Auto और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों या फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Results on April 28: आज यानी 28 अप्रैल 2022 को Axis Bank, Bajaj Finserv, Ambuja Cements, SBI Life Insurance Company, Vedanta, Agro Tech Foods, Biocon, Coromandel International, Embassy Office Parks REIT, Fineotex Chemical, IIFL Finance, IndiaMART InterMESH, Laurus Labs, Motilal Oswal Financial Services, Mphasis, Procter & Gamble Hygiene & Health Care, PNB Housing Finance, Shoppers Stop, Shriram Transport Finance, Sterlite Technologies and Varun Beverages आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

Supreme Petrochem

सालाना आधार पर Q4FY22 में कंपनी का मुनाफा 2.7 प्रतिशत घटकर 225.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 1497.7 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें