Buzzing Stocks | आज सुर्खियों में रहने वाले InterGlobe Aviation, Infosys, Power Finance Corporation and अन्य स्टॉक्स जिन पर बनी रहनी चाहिए आपकी नजर

जानिये आज कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 9:01 AM
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Infosys: कंपनी Guidewire में कंसल्टिंग एलायंस सदस्य के रूप में शामिल हुई है। अमेरिकी इंसुरटेक कंपनी ने अमेरिकी रीजन के लिए चुनिंदा स्तर पर अपने गाइडवायर पार्टनर कनेक्ट कार्यक्रम के लिए भारतीय आईटी प्रमुख के साथ करार किया। Guidewire PartnerConnect Consulting के सदस्य सलाहकारिता सेवाएं प्रदान करते हैं जिसमें बिजनेस, ट्रांसफॉर्मेशन और रणनीति, कार्यान्वयन और उससे संबंधित समाधान और डिलीवरी सेवाएं शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर टेक शेयरों में गिरावट के कारण पिछले एक महीने से स्टॉक दबाव में है। पिछले एक महीने में इसमें करीब 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

InterGlobe Aviation: राकेश गंगवाल ने 5 साल में हिस्सेदारी घटाने के लिए इंडिगो बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने कंपनी के नॉन-एक्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है और वे कंपनी में अपनी हिस्सेदारी पांच साल में कम कर देंगे जबकि को-प्रोमोटर राहुल भाटिया को नियंत्रण सौंप देंगे। स्टॉक पिछले एक महीने से वोलाटाइल है और इस अवधि में इसमें केवल 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।


Power Finance Corporation: एलआईसी ने पावर फाइनेंस में 2% हिस्सेदारी बेची। भारतीय जीवन बीमा निगम ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से कंपनी में अपनी 2.02 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची। इस बिक्री के साथ, एलआईसी की हिस्सेदारी 7.09 प्रतिशत से घटकर 5.06 प्रतिशत हो गई है। पिछले कुछ सत्रों से स्टॉक में उतार-चढ़ाव रहा है और पिछले एक महीने में इसमें 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

Kansai Nerolac Paints: कंपनी ने अनुज जैन को एमडी नियुक्त किया है। कंपनी ने अनुज जैन को पांच साल के लिए नियुक्त किया है जिनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में एचएम भरुका की सेवानिवृत्ति के बाद बोर्ड स्तर पर बदलाव आया। पिछले कुछ सत्रों से स्टॉक दबाव में है और पिछले एक महीने में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Goa Carbon: गोवा कार्बन की गोवा इकाई फिर से शुरू हुई। भट्ठी को प्रारंभिक रूप से गर्म होने और कच्चे माल की फीडिंग शुरू होने के बाद जलाया गया था। पिछले एक हफ्ते में स्टॉक में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट नजर आई है।

Phoenix Mills: कंपनी 918 करोड़ रुपये में क्लासिक मॉल डेवलपमेंट कंपनी में 50% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। फीनिक्स मिल्स लिमिटेड (PML) ने क्लासिक मॉल डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (CMDCL) में क्रेस्ट वेंचर्स लिमिटेड (CVL) और एस्कॉर्ट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से 918 करोड़ रुपये में शेष 50 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक नॉन बाइंडिंग टर्म शीट एक्जिक्यूट करने की घोषणा की है। पीएमएल की सीएमडीसीएल में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष का स्वामित्व क्रेस्ट वेंचर्स (46.35 प्रतिशत) और एस्कॉर्ट्स डेवलपर्स (3.65 प्रतिशत) के पास है। इस खरीदारी के साथ सीएमडीसीएल इसकी सहायक कंपनी बन जाएगी। स्टॉक पांचवें सत्र में लगभग 6 प्रतिशत बढ़ा है।

Johnson Pharmacare: बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी। कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसके बोर्ड ने 1:10 बोनस शेयरों को मंजूरी दी है जो कि शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। इसने कहा कि रिकॉर्ड तिथि की घोषणा नियत समय में की जाएगी। बोनस 31 मार्च, 2021 को उपलब्ध कंपनी के शेयर प्रीमियम में से जारी किया जाएगा। 31 दिसंबर, 2021 तक, शेयर प्रीमियम 9.4 करोड़ रुपये था। पिछले एक हफ्ते में स्टॉक में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।