शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के बोर्ड की 29 मार्च को बैठक होगी जिसमें प्रिफरेंशियल शेयर बिक्री के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा। टाटा समूह की फर्म की विदेशी खरीदार को अपनी पेड अप इक्विटी कैपिटल के 1.5% के बराबर प्रिफरेंशियल शेयर जारी करने की योजना है।
सेबी (SEBI) ने मर्चेंट बैंकिंग (एमबी) नियमों का उल्लंघन करने के लिए एक्सिस बैंक पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मामला अगस्त 2016 से अगस्त 2019 के बीच का है।
Zomato पोषित Curefit कंपनी का रेवन्यू वित्त वर्ष 2021 में 67% घटकर 161 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2020 में ये 496 करोड़ रुपये था। एंट्रैकर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फर्म ने वित्त वर्ष 2021 में 671 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है।
Kalpataru Power Transmission
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने 23 मार्च को खुले बाजार में लेनदेन के जरिए ईपीसी कंपनी में 14.5 लाख इक्विटी शेयर्स खरीदे। इसके साथ कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 6.27 प्रतिशत से बढ़कर 7.25 प्रतिशत हो गई है।
शैली इंजीनियरिंग को बड़ी ब्लॉक डील दिखाई दे रही है। लाइटहाउस इंडिया III इक्विटी इन्वेस्टर्स लिमिटेड और पीएसी ने 24 मार्च को खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 2.48 प्रतिशत हिसेस्दारी खरीदी। इसके साथ कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 6.62 प्रतिशत से बढ़कर 9.1 प्रतिशत हो गई।
कोहिनूर फूड्स बोर्ड ने अपने कारखाने की बिक्री को मंजूरी दे दी। बोर्ड ने सोनीपथ (हरियाणा) में कंपनी की फैक्ट्री यूनिट की स्लम्प सेल के रूप में बिक्री करने और कंपनी के सीएफओ के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट, चाशु अरोड़ा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
The Regents of the University of California ने 1,699.05 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये निजी क्षेत्र के बैंक में 1,12,27,404 इक्विटी शेयर खरीदे। वहीं Canada Pension Plan Investment Board ने बैंक में 4 करोड़ शेयर 1,700.10 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे।
एक्साइड इंडस्ट्रीज की शाखा क्लोराइड मेटल्स (Chloride Metals) ने अपने हल्दिया प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया।
एनसीएलटी ने M&M और उसकी सहायक कंपनी के मर्जर को मंजूरी दी। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (National Company Law Tribunal) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ महिंद्रा इंजीनियरिंग एंड केमिकल प्रोडक्ट्स, रिटेल इनिशिएटिव होल्डिंग्स और महिंद्रा रिटेल के मर्जर की योजना को मंजूरी दे दी है।
विकास इको टेक में बड़ी ब्लॉक डील दिखाई दे रही है। नोमुरा सिंगापुर ने 5.35 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 66 लाख इक्विटी शेयर खरीदे।