Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले RIL, Wipro, Anupam Rasayan India, BSE और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों या फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Anupam Rasayan India | फर्म ने कहा कि अफजल मलकानी ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 15 मार्च से अमित खुराना को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है।

Reliance Industries | सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी ने लिथियम वर्क्स बीवी (Lithium Werks BV) की संपत्ति खरीद ली है। कंपनी ने 6.1 करोड़ डॉलर में लिथियम की संपत्ति खरीदी, जिसमें भविष्य के विकास के लिए धन भी शामिल है। संपत्ति में लिथियम वर्क्स का संपूर्ण पेटेंट पोर्टफोलियो, चीन में विनिर्माण सुविधा, प्रमुख व्यावसायिक अनुबंध और मौजूदा कर्मचारियों को काम पर रखना शामिल है। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)


Avantel | कंपनी को RTIS phase - 2 (रियल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम) के कार्यान्वयन के लिए लोको उपकरणों का आपूर्ति आदेश प्राप्त हुआ है। ऑर्डर की कीमत 125.68 करोड़ रुपये है।

BSE | BNP Paribas Arbitrage ने 2,897.09 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये एक्सचेंज में 2,40,585 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इसके अलावा Integrated Core Strategies Asia Pte Ltd ने 2,895.8 करोड़ रुपये के औसत भाव पर 4,10,602 इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Dhampur Sugar Mills | Oregon Public Employees Retirement System ने खुले बाजार के लेनदेन के जरिए चीनी कंपनी में 4,62,371 इक्विटी शेयर खरीदे। ये शेयर 492.28 रुपये प्रति शेयर की औसत भाव पर खरीदे गए।

Rane Brake Lining | प्रोमोटर राणे होल्डिंग्स ने 605.94 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 1.3 लाख शेयर खरीदे। वहीं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने कंपनी के 1.25 लाख शेयरों को 605.77 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेच दिया।

RITES | कंपनी ने 7.50 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। डिविडेंड भुगतान के लिए रिकार्ड तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है।

Black Box | बोर्ड ने कंपनी के इक्विटी शेयरों को 10 रुपये के फेस वैल्यू से 2 रुपये के फेस वैल्यू के इक्विटी शेयरों में उप-विभाजन को मंजूरी दी है। स्टॉक विभाजन कंपनी के सदस्यों के अनुमोदन के अधीन होगा।

Marsons | बोर्ड ने वेस्ट हीट से सस्ती टिकाऊ बिजली उत्पन्न करने और वैश्विक CO2 उत्सर्जन को कम करने के लिए एडवांस्ड थर्मोइलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी खरीदने को मंजूरी दी है।

Wipro | आईटी सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी को Speira से एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है जिसका जर्मनी और नॉर्वे में ऑपरेशन है। अगले पांच वर्षों में, विप्रो Speira की टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करेगा।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।