शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
25 मार्च को विप्रो के बोर्ड की बैठक होगी। बोर्ड 2021-22 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर विचार करेगा।
फंड जुटाने के लिए 24 मार्च को एलएंडटी बोर्ड की बैठक होगी। कंपनी के रिफाइनेंसिंस प्रोग्राम के रूप में, बोर्ड डेट सिक्योरिटीज को जारी करने सहित धन जुटाने की मंजूरी मांगेगा।
LIC ने खुले बाजार लेनदेन के जरिए NHPC में 2.03% हिस्सेदारी बेची। इसके साथ, बिजली उत्पादन कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 9.26 प्रतिशत से घटकर 7.23 प्रतिशत हो गई।
Selan Exploration Technology
Selan Exploration ने पेट्रोलियम मंत्रालय के पास आवेदन दायर किया। कंपनी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) और हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (DOH) के पास कंपनी के ब्लॉकों यानी बकरोल, लहर और करजीसन (Bakrol, Lahar and Karjisan) में पहचाने गए कॉन्ट्रैक्ट क्षेत्र के लिए भागीदारी हित के इनडायरेक्ट असाइनमेंट की पूर्व सहमति के लिए एक आवेदन किया है।
आरईसी बोर्ड ने borrowing programme को मंजूरी दी। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न डेट सेगमेंट के तहत 85,000 करोड़ रुपये के market borrowing programme को मंजूरी दी।
EQUITAS SMALL FINANCE BANK
इक्विटास एसएफबी बोर्ड ने विलय को मंजूरी दी। बोर्ड ने इक्विटास होल्डिंग्स और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के बीच Amalgamation की एक योजना को मंजूरी दी है।
गोदावरी पावर ने हीरा इंफ्रा टेक के साथ समझौता किया। कंपनी ने 224 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हीरा फेरो अलॉयज (एचएफएएल) के 44,54,621 इक्विटी शेयरों को एचआईटीएल से खरीदने के लिए हीरा इंफ्रा-टेक (एचआईटीएल) के साथ एक शेयर परचेस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे एचएफएएल में उसकी हिस्सेदारी 56.45 प्रतिशत से बढ़कर 75.66 प्रतिशत हो जाएगी।
इमामी ने बायबैक प्लान बंद किया। कंपनी ने अपने बायबैक प्लान को बंद कर दिया है। इसने कुल 33,63,740 इक्विटी शेयर वापस खरीदे हैं और 161.21 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे अधिकतम बायबैक 99.52 प्रतिशत हो गया है।
Zomato ने इंस्टेंट नाम से 10 मिनट की फूड डिलीवरी सर्विस की घोषणा की है जो अप्रैल से गुड़गांव में शुरू होगी।
HEMISPHERE PROPERTIES INDIA
सरकार ने हेमिस्फेयर प्रॉपर्टीज को लोन मंजूर किया। भारत सरकार ने कंपनी को 10 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया।