46% बढ़ा कोल इंडिया का मुनाफा, शेयर में आई तेजी, जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की राय

जेफरीज ने कोल इंडिया पर Hold रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 160 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Q4 कैश EBITDA में 56% का उछाल देखने को मिल रहा है

अपडेटेड May 26, 2022 पर 10:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिटी ने कोल इंडिया पर Neutral रेटिंग की राय देते हुए शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया है।

26 मई यानी आज के शुरुआती कारोबार में Coal India के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए है जिसके मुताबिक मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 46.3 फीसदी बढ़कर 6,715 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,589 करोड़ रुपये था। वहीं तिमाही के आधार पर कंपनी का मुनाफा 47.4 फीसदी बढ़ा है क्योंकि दिसंबर तिमाही में इसका मुनाफा 4,557 करोड़ रुपये रहा था।

Coal India की आमदनी मार्च तिमाही में 22.5 फीसदी बढ़कर 32,707 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 26,700 करोड़ थी। वहीं दिसबंर तिमाही में कंपनी की आमदनी 28,433 करोड़ रुपये रही थी, ऐसे में तिमाही आधार पर आमदनी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पूरे वित्त वर्ष 2022 में कोल इंडिया का शुद्ध मुनाफा 36.8 फीसदी बढ़कर 17,378 करोड़ रुपये रहा है, जबकि वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का मुनाफा 12,702 करोड़ रुपये रहा था।


कोल इंडिया ने 10 रुपये के फेसवैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रति शेयर 3 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउस की राय

Jefferies

जेफरीज ने कोल इंडिया पर Hold रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 160 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Q4 कैश EBITDA में 56% का उछाल देखने को मिल रहा है जबकि सालाना आधार पर अनुमान से 18% ज्यादा है। वैल्युएशन तर्कसंगत, लेकिन लंबी अवधि को लेकर अनिश्चितता बनी है। वॉल्यूम, ई-ऑक्शन कीमतों में तेजी से रेवेन्यू आउटलुक पॉजिटिव रहा है।

Credit Suisse

क्रेडिट सुईस ने कोल इंडिया पर Outperform रेटिंग की राय देते हुए इसके टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का लक्ष्य 225 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया है।

वहीं FY23/24 EPS अनुमान 2%/14% बढ़ाया है।

BofAML

BofAML ने कोल इंडिया पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 218 रुपये का टारगेट दिया है।

Citi

सिटी ने कोल इंडिया पर Neutral रेटिंग की राय देते हुए शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Q4 ई-ऑक्शन के रियलाइजेशन अनुमान से कम रहे है।

फिलहाल 10.13 बजे के आसपास एनएसई पर कोल इंडिया का शेयर 0.55 रुपये यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 180.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।