डीलर्स ने कहा इस शेयर में 2-3 दिनों में दिखेगी जोरदार तेजी, जानिये कितना दिया टारगेट प्राइस

अडानी ग्रुप के इस शेयर के बारे में डीलर्स का कहना है कि आज FIIs ने इस शेयर में जोरदार खरीदारी की है

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 9:55 PM
Story continues below Advertisement
दूसरे शेयर के रूप में डीलर्स ने ऑटो स्टॉक पर दांव लगाते हुए इसमें 3500 रुपये के टारगेट प्राइस दिखने की उम्मीद जताई है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेय खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


Adani Ports

आज बाजार में बुलिश एक्शन को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स पर बुलिश राय दी गई। डीलर्स ने पहले स्टॉक के रूप मं आज अडानी पोर्ट्स के शेयर में BTST Strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि आज FIIs ने इस ट्रेड में खरीदारों की भूमिका निभाई है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 2 से 3 दिनों के अंदर 835-850 के लेवल्स देखने को मिलेंगे। आज स्टॉक में फ्रेश बाईंग देखने को मिली है।

 

Eicher Motors

दूसरे स्टॉक के रूप में आज दिग्गज ऑटो स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की खरीदारी टेक्निकल ट्रेंड पर आधारित नजर आई। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 3500 रुपये के टारगेट प्राइस देखने को मिल सकते हैं। इस शेयर में 4 प्रतिशत का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है और फ्रेश बाईंग नजर आई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।