सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
आज डीलर्स ने इस स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने एचडीएफसी लिमिटेड के स्टॉक में BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में आने वाले दिनों में 2300 के levels देखने को मिल सकते हैं। आज इसमें 4 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इसके साथ ही इसमें फ्रेश लॉन्ग बनते नजर आये हैं। वहीं आज NBFC stocks में FII द्वारा शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली है।
दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलिंग रूम्स ने दांव खेलने वाले स्टॉक पर दांव लगाया है यानी कि आज डीलर्स ने डेल्टा कॉर्प में खरीदारी की सलाह दी है। यतिन ने कहा कि डीलर्स का कहना है कि उन्होंने ओपनिंग थीम के चलते इस शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में भी 300-310 के लेवल्स देखने को मिलेंगे। इस स्टॉक में आज 4 प्रतिशत का ओपन इंटरेस्ट दिखाई दिया है। इसके अलावा शेयर में फ्रेश लॉन्ग पोजीशन भी बनती हुई नजर आई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)