Credit Cards

Taking Stock:लगातार चौथे दिन बाजार में दिखी गिरावट, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

बाजार का रुझान काफी हद तक मंदी का है। निफ्टी के 17,200 और सेंसेक्स के 57,300 का स्तर पार करने के बाद ही इसमें कोई नई पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 7:15 PM
Story continues below Advertisement
आईटी कंपनियों के कमजोर नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के कारण मंहगाई के दबाव ने बाजार पर अपना असर दिखाया

आज यानी 18 अप्रैल के कारोबार में कमजोर ग्लोबल संकेतों, बढ़ती मुद्रास्फीति और HDFC-Infy जैसे हैवी वेट के निराशाजनक नतीजों के चलते बाजार में लगातार चौथे दिन कमजोरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2.01 फीसदी यानी 1,172.19 अंकों की गिरावट के साथ 57,166.74 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 302 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 17,173.70 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार की चाल पर बात करते हुए LKP सिक्योरिटीज के एस. रंगनाथन ने कहा कि आज के कारोबार में बाजार में गैप-डाउन ओपनिंग देखने को मिली। पूरे दिन आज बाजार में कहीं से रिकवरी आती नजर नहीं आई। आईटी कंपनियों के कमजोर नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के कारण मंहगाई के दबाव ने बाजार पर अपना असर दिखाया।

Adani Green सातवीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी, SBI को छोड़ा पीछे


जानिए मंगलवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि टेक्निकली निफ्टी और सेंसेक्स में गैप डाउन डोजी कैंडेलिस्टिक (gapping down Doji candlestick) बना लिया है। ये बुल्स और बियर के बीच अनिर्णय की स्थिति दिखाता है। तेज गिरावट के साथ निफ्टी 200 और 500 डे SMA के करीब कारोबार कर रहा है। हमारा मानना है कि बाजार का रुझान काफी हद तक मंदी का है। निफ्टी के 17,200 और सेंसेक्स के 57,300 का स्तर पार करने के बाद ही इसमें कोई नई पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो निफ्टी हमें 17,300-17,375 और सेंसेक्स 57,600-57,900 की तरफ जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17,150 पर और सेंसेक्स में 57,150 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर ये सपोर्ट टूटते हैं तो निफ्टी हमें 17,000-16,900 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं सेंसेक्स 57,000-56,700 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।