शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद इस आईटी शेयर में दिखी जोरदार तेजी, जानिए आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

IT STOCK: Nucleus Software के बायबैक के एलान और Vietnam Commercial Bank की तरफ से मिले बड़े ऑर्डर को बाजार ने पॉजिटीव नजरिए से देखा है।

अपडेटेड Jan 22, 2022 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि Nucleus Software में टेक्निकल और फंडामेटल दोनों नजरियो से बने हुए है और यह शेयर 640 रुपये तक जा सकता है।

कल के कारोबार में बीएसई सेसेंक्स और निफ्टी में लगातार चौथें दिन की गिरावट के बावजूद आईटी सेक्टर का एक शेयर Nucleus Software Exports Ltd इंट्राडे में 10 फीसदी से ज्यादा की उछाल लगाता दिखा। कल के कारोबार में यह शेयर 1.80 रुपये के प्रति शेयर डाउन साइड गैप पर खुला था लेकिन जल्द ही इसमें तेजी आनी शुरु हुई और इंट्राडे में यह 425 रुपये के हाई तक पहुंच गया और इसमें पिछली मंदी की तुलना में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में टेक्निकल और फंडामेटल दोनों नजरियो से बने हुए है और यह शेयर 640 रुपये तक जा सकता है। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि हाल ही में Nucleus Software के बायबैक के एलान और Vietnam Commercial Bank की तरफ से मिले बड़े ऑर्डर को बाजार ने पॉजिटीव नजरिए से देखा है। इसके अलावा टेक्निकल चार्ट पैटर्न पर भी इस स्टॉक में 575 रुपये के लेवल फ्रेश ब्रेकआउट दिया है।

इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने 3 महीने में 1 लाख रुपये को बनाए 2.5 करोड़ रुपये, आइए डालते हैं एक नजर


इस स्टॉक में तेजी के कारणों पर बात करते हुए Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर ने कहा कि बाजार 700 रुपये प्रति शेयर के भाव पर Nucleus Software के बायबैक के एलान पर अपना रिएक्शन दे रहा है । इसके साथ ही इसको Vietnam Commercial Bank से एक बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके चलते कंपनी के एक्सपोर्ट में 4.90 फीसदी तक की बढ़ोतरी आई है।

SMC Global Securities के मुदित गोयल का कहना है कि इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न पॉजिटीव दिख रहा है। इसमें 575 रुपये के लेवल पर फ्रेश ब्रेकआउट दिया है और जल्द ही 640 रुपये का स्तर छु सकता है। ऐसे में करेंट लेवल पर भी इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 550 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।