Get App

उठापटक के बावजूद बाजार में तेजी कायम, शॉर्ट टर्म में भरपूर कमाई के लिए इन 10 शेयरों पर लगाएं दांव

चालू हफ्ते में भी हमें 17,500 के आसपास भारी रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। अगर यह बाधा टूट जाती है तो निफ्टी हमें 17,800 की तरफ जाता दिख सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 3:52 PM
उठापटक के बावजूद बाजार में तेजी कायम, शॉर्ट टर्म में भरपूर कमाई के लिए इन 10 शेयरों पर लगाएं दांव
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।

05 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में लगातार तीसरे हफ्ते बाजार की लगाम बुल्स के हाथ में रही। एफआईआई द्वारा लगातार हो रही खरीदारी और कच्चे तेल की गिरावट के चलते भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार हरे निशान में बना हुआ है।

पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी 239.25 अंक यानी 1.39 फीसदी की 17,397.5 के स्तर पर बंद हुआ। अधिकांश सेक्टरों में खरीदारी के चलते बाजार को सपोर्ट मिला था। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक डोजी कैडल बनाया जो बाजार में बुल्स और बीयर के बीच अनिश्चितता का संकेत होता है। हालांकि इस हफ्ते में भी हमें वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न देखने को मिला था। निफ्टी को पिछले हफ्ते 17500 के आसपास भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और निफ्टी इस लेवल पर बंद होने में कामयाब नहींं रहा।

चालू हफ्ते में भी हमें 17,500 के आसपास भारी रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। अगर यह बाधा टूट जाती है तो निफ्टी हमें 17,800 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 17,150-17,200 पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 17000 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि डेली चार्ट पर दूसरे मोमेंटम इंडिकेटर ओवर बॉट जोन में है। ऐसे में इस हफ्ते हमें काफी सर्तकता से कारोबार करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें