Get App

Hot Stocks-निफ्टी जल्द ही हिट करेगा 18000 का स्तर, 2-3 हफ्ते में ही डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म करता दिख रहा है। मंगलवार को इसने 2022 में पहली बार 40000 का लेवल छुआ। अब इसके लिए 40200 के लेवल पर एक बड़ी बाधा दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 11:47 AM
Hot Stocks-निफ्टी जल्द ही हिट करेगा 18000 का स्तर, 2-3 हफ्ते में ही डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर
ऊपर की तरफ 17800 पर निफ्टी के लिए पहली बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी यह बाधा तोड़कर ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो जल्द ही हमें इसमें 18000 का लेवल देखने को मिल सकता है

SWASTIKA INVESTMART, Pravesh Gour

तेज बढ़त के बाद निफ्टी 17800-17400 के दायरे में कंसोलिडेटड होता नजर आ रहा है। ऊपर की तरफ 17800 पर निफ्टी के लिए पहली बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी यह बाधा तोड़कर ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो जल्द ही हमें इसमें 18000 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह 17,400 के नीचे फिसलता है तो यह कमजोरी 17160 तक बढ़ती नजर आ सकती है। हालांकि निफ्टी के लिए 17300 पर इंटरमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है।

उधर बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म करता दिख रहा है। मंगलवार को इसने 2022 में पहली बार 40000 का लेवल छुआ। अब इसके लिए 40200 के लेवल पर एक बड़ी बाधा दिख रही है। अगर यह बाधा टूट जाती हैतो बैंक निफ्टी हमें 40500 पर जाता दिख सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 39500 पर पहला सपोर्ट और उसके बाद 39000 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है।

अब बाजार के लिए ग्लोबल संकेत ज्यादा महत्तवपूर्ण नजर आ रहा है। बाजार की नजर अब यूरोपियन सेंट्रल बैंक के ब्याज दरों पर किए जाने वाले निर्णय और यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल स्पीच पर भी लगी हुई है। इसके अलावा यूएस डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतें भी भारत सहित दुनिया भर के बाजारों पर अपना असर डालेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें