इस मेटल स्टॉक में दिखेगी 25-30 रुपये की downside, इस रियल्टी स्टॉक में भी बिकवाली करके कमाएं मुनाफा

आज बाजार में रियल एस्टेट स्टॉक्स में फंड्स ने बिकवाली की है

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 3:26 PM
डीलर्स ने आज एक मेटल और एक रियल्टी स्टॉक में बिकवाली करके मुनाफा कमाने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


GHCL ने लगाया फ्रेश हाई, Ventura Securities को स्टॉक में और अपसाइड की उम्मीद, खरीदना चाहेंगे आप ?

TATA STEEL

आज ब्रोकरेजेस ने इस मेटल स्टॉक में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने इसमें STBT strategy यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डीलर्स को लगता है कि इसमें 25-30 रुपये की downside देखने को मिल सकती है। आज के कारोबार में मेटल स्टॉक्स में फ्रेश शॉर्ट्स देखने को मिले हैं। इसमें ओपन इंटरेस्ट में आज 4 लाख शेयर जुड़ते हुए दिखाई दिये और फ्रेश शॉर्ट पोजीशन भी बनती हुई दिखी।

DLF

इसके बाद दूसरे स्टॉक के रूप में आज ब्रोकरेजेस ने रियल्टी सेक्टर के इस दिग्गज स्टॉक पर दांव लगाया है। डीलर्स ने डीएलएफ में भी आज बिकवाली की सलाह दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें वर्तमान स्तर पर शॉर्ट ट्रेड लेना चाहिए। आज बाजार में रियल एस्टेट स्टॉक्स में Fund द्वारा selling होती हुई दिखाई दी। डीलर्स को लगता है कि इसके चलते इस शेयर में नीचे की तरफ 328-330 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। आज इसमें करीब 5 लाख सेयर ओपन इंटरेस्ट में ऐड हुए है और इसमें शॉर्ट सेलिंग में देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।