ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल एनटीपीसी के स्टॉक को लेकर बुलिश है। एमके ग्लोबल ने 29 अगस्त 2022 को जारी अपनी रिपोर्ट मे कहा है कि एनटीपीसी में खरीदारी की जानी चाहिए। कंपनी के बोर्ड ने कल्चर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के निवेश को मंजूरी दे दी है। यह निवेश 118 अरब रुपये के आसपास का होगा।
