Rakesh Jhunjhunwala portfolio: रिटेल निवेशकों की नजर अपने निवेश निर्णय के लिए राकेश झुनझुनावाला जैसे दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर होती है। बिगबुल को अच्छी कमाई कराने वाले मल्टीबैगर स्टॉक को चुनने के लिए जाना जाता है। Federal Bank एक ऐसा ही स्टॉक है जो राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है।
Federal Bank का शेयर एनएसई पर अप्रैल 2022 के पहले हफ्ते में 107.55 रुपये क 52 वीक हाई छुने के बाद से ही दबाव में है। पिछले हफ्ते यह स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा कीगिरावट के साथ 83.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है जो 107.55 रुपये के इसके 52 वीक हाई से 22 फीसदी से ज्यादा नीचे है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स दक्षिण भारत स्थित इस बैंक में आई गिरावट को इसमें नई खरीदारी का अच्छा मौका मान रहे है।
Bonanza Portfolio के जितेंद्र उपाध्याय का कहना है कि Federal Bank के फंडामेटल्स काफी मजबूत नजर आ रहे है। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट काफी मजबूत स्तर पर रहा है। बैंक की एसेट क्वालिटी पर नजर डालें तो इसका ग्रॉस एनपीए कम होकर 2.80 फीसदी पर आ गया है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 3.41 फीसदी पर था। इसके अलावा बैंक की पूरी प्रक्रिया में आए सुधार के चलते इसकी लोन रिकवरी में 347 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी।
Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि इस बैंकिग स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी मजबूत नजर आ रहा है । वर्तमान में यह स्टॉक 83-90 रुपये के रेंज में घूम रहा है। अगर यह क्लोजिंग बेसिस पर 90 रुपये के ऊपर का कोई ब्रेकआउट देता है तो इसमें तेजी और बढ़ती नजर आएगी और शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक हमें 98-100 रुपये के तक जाता आ सकता है।
Federal Bank में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग
वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के Federal Bank के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी है। कंपनी में झुनझुनवाला दंपत्ति की संयुक्त हिस्सेदारी 7,57,21,060 शेयर या 3.65 फीसदी है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।