Get App

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल 100 रुपये से कम के इस स्टॉक पर एक्सपर्ट्स को भी है भरोसा, जानिए क्या है वजह

वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के Federal Bank के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2022 पर 12:34 PM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल  100 रुपये से कम के इस स्टॉक पर एक्सपर्ट्स को भी है भरोसा, जानिए क्या है वजह
Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि इसबैंकिग स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी मजबूत नजर आ रहा है ।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: रिटेल निवेशकों की नजर अपने निवेश निर्णय के लिए राकेश झुनझुनावाला जैसे दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर होती है। बिगबुल को अच्छी कमाई कराने वाले मल्टीबैगर स्टॉक को चुनने के लिए जाना जाता है। Federal Bank एक ऐसा ही स्टॉक है जो राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है।

Federal Bank का शेयर एनएसई पर अप्रैल 2022 के पहले हफ्ते में 107.55 रुपये क 52 वीक हाई छुने के बाद से ही दबाव में है। पिछले हफ्ते यह स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा कीगिरावट के साथ 83.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है जो 107.55 रुपये के इसके 52 वीक हाई से 22 फीसदी से ज्यादा नीचे है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स दक्षिण भारत स्थित इस बैंक में आई गिरावट को इसमें नई खरीदारी का अच्छा मौका मान रहे है।

Bonanza Portfolio के जितेंद्र उपाध्याय का कहना है कि Federal Bank के फंडामेटल्स काफी मजबूत नजर आ रहे है। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट काफी मजबूत स्तर पर रहा है। बैंक की एसेट क्वालिटी पर नजर डालें तो इसका ग्रॉस एनपीए कम होकर 2.80 फीसदी पर आ गया है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 3.41 फीसदी पर था। इसके अलावा बैंक की पूरी प्रक्रिया में आए सुधार के चलते इसकी लोन रिकवरी में 347 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें