विदेशी निवेशकों फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स (Fidelity Investments) और सोसायटे जेनराली (Societe Generale) ने 24 मार्च को कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) में हिस्सेदारी खरीदी। दोनों बड़े निवेशकों ने ओपन मार्केट लेनदेन के जरिये से कंपनी में 2.98 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। हालांकि माना जा रहा है कि टीपीजी के बाहर निकलने से स्टॉक लगभग 9 प्रतिशत नीचे आ गया। एनएसई पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार इनवेस्टमेंट ट्रस्ट फिडेलिटी सीरीज इमर्जिंग मार्केट्स ऑपर्च्युनिटीज फंड (Investment Trust Fidelity Series Emerging Markets Opportunities Fund) ने 33.39 लाख शेयर खरीदे। जबकि फिडेलिटी इनवेस्टमेंट ट्रस्ट फिडेलिटी इंटरनेशनल डिस्कवरी फंड (Fidelity Investment Trust Fidelity International Discovery Fund) ने 17.1 लाख शेयर खरीदे। वहीं सोसायटे जेनराली ने कैंपस में 40.56 लाख शेयर खरीदे।
इन विदेशी निवेशकों ने 347 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 91 लाख से अधिक शेयर खरीदे।
हालांकि निजी इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) द्वारा प्रबंधित टीपीजी ग्रोथ III एसएफ पीटीई लिमिटेड (TPG Growth III SF Pte Limited) ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। TPG Growth III SF Pte ने पूरे 2.32 करोड़ इक्विटी शेयर या 7.62 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग को 347.24 रुपये के औसत भाव पर बेच दिया। इसके साथ ही वह इस फुटवियर बनाने वाली कंपनी Campus Activewear से बाहर निकल गये हैं।
इस स्टॉक में ये डील एक कारण हो सकती है जिसकी वह से Campus Activewear का स्टॉक एनएसई पर 8.57 प्रतिशत गिरकर 338.55 रुपये पर बंद हुआ।
अन्य सौदों में प्रमोटर इकाई जायडस फैमिली ट्रस्ट ( Zydus Family Trust) ने जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) में प्रति शेयर 1,499.67 रुपये के औसत भाव पर कुल पेड-अप इक्विटी के 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदते हुए 5.1 लाख शेयर खरीदे। इस सौदे के बाद स्टॉक भी डील पर रिएक्शन दिखा रहा था। यह शेयर एनएसई पर 3.64 प्रतिशत बढ़कर 1,524.55 रुपये पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)