Get App

Campus Activewear में फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स, सोसायटे जेनराली ने खरीदी 2.98% हिस्सेदारी

Campus Activewear में इनवेस्टमेंट ट्रस्ट फिडेलिटी सीरीज इमर्जिंग मार्केट्स ऑपर्च्युनिटीज फंड ने 33.39 लाख शेयर खरीदे। जबकि फिडेलिटी इनवेस्टमेंट ट्रस्ट फिडेलिटी इंटरनेशनल डिस्कवरी फंड ने 17.1 लाख शेयर खरीदे हैं। इसके साथ ही सोसाइटी जेनरल ने शेयर में 40.56 लाख शेयर खरीदे। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चला है

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 25, 2023 पर 1:13 PM
Campus Activewear में फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स, सोसायटे जेनराली ने खरीदी 2.98% हिस्सेदारी
Campus Activewear में विदेशी निवेशकों ने 91 लाख से अधिक शेयर 347 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे हैं

विदेशी निवेशकों फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स (Fidelity Investments) और सोसायटे जेनराली (Societe Generale) ने 24 मार्च को कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) में हिस्सेदारी खरीदी। दोनों बड़े निवेशकों ने ओपन मार्केट लेनदेन के जरिये से कंपनी में 2.98 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। हालांकि माना जा रहा है कि टीपीजी के बाहर निकलने से स्टॉक लगभग 9 प्रतिशत नीचे आ गया। एनएसई पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार इनवेस्टमेंट ट्रस्ट फिडेलिटी सीरीज इमर्जिंग मार्केट्स ऑपर्च्युनिटीज फंड (Investment Trust Fidelity Series Emerging Markets Opportunities Fund) ने 33.39 लाख शेयर खरीदे। जबकि फिडेलिटी इनवेस्टमेंट ट्रस्ट फिडेलिटी इंटरनेशनल डिस्कवरी फंड (Fidelity Investment Trust Fidelity International Discovery Fund) ने 17.1 लाख शेयर खरीदे। वहीं सोसायटे जेनराली ने कैंपस में 40.56 लाख शेयर खरीदे।

इन विदेशी निवेशकों ने 347 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 91 लाख से अधिक शेयर खरीदे।

हालांकि निजी इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) द्वारा प्रबंधित टीपीजी ग्रोथ III एसएफ पीटीई लिमिटेड (TPG Growth III SF Pte Limited) ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। TPG Growth III SF Pte ने पूरे 2.32 करोड़ इक्विटी शेयर या 7.62 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग को 347.24 रुपये के औसत भाव पर बेच दिया। इसके साथ ही वह इस फुटवियर बनाने वाली कंपनी Campus Activewear से बाहर निकल गये हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें