Gainers & Losers: ऐसे 8 स्टॉक्स जिसमें आज 23 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 257.43 प्वाइंट्स ऊपर चढ़कर 59031.30 पर बंद हुआ और 50 शेयरों वाला निफ्टी 86.80 प्वाइंट्स ऊपर चढ़कर 17577.50 पर बंद हुआ

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 7:56 PM
Sterling and Wilson Renewable Energy के शेयर ने 4 प्रतिशत की बढ़त दिखाई है क्योंकि कंपनी को NTPC से बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद इसके शेयरों में तेजी देखने को मिली

हाई वोलैटिलिटी के बीच बेंचमार्क इंडेक्स 23 अगस्त को उच्च स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स करीब, 257.43 अंक या 0.44 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 59031.30 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 86.80 अंक या 0.50% ऊपर चढ़कर 17577.50 पर बंद हुआ। जानते हैं आज किन स्टॉक्स में बढ़त देखने को मिली और किन स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली।

Godrej Agrovet | CMP: Rs 522 | आज 23 अगस्त को स्टॉक एक प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। कृषि सेक्टर में कारोबार करने कंपनी ने पाम तेल की खेती के विकास और प्रचार के लिए असम, मणिपुर और त्रिपुरा सरकारों के साथ एक समझौता किया।

Sterling and Wilson Renewable Energy | CMP: Rs 293 | कंपनी के शेयर ने आज 4 प्रतिशत की बढ़त दिखाई। कंपनी द्वारा National Thermal Power Company (NTPC) से बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी रही।


Maharashtra Seamless | CMP: Rs 807.90 | यह शेयर 23 अगस्त को हरे निशान में बंद हुआ। कंपनी को ओएनजीसी लिमिटेड से केसिंग पाइप के लिए 197 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

Procter and Gamble | CMP: Rs 14,443 | सालाना आधार पर फर्म का Q4 शुद्ध मुनाफा 49 करोड़ रुपये से 13.1 प्रतिशत घटकर 42.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय सालाना आधार पर 786.6 करोड़ रुपये से 1.3 प्रतिशत घटकर 776.4 करोड़ रुपये रही। नतीजों के बाद स्टॉक लाल निशान में बंद हुआ।

Ruchira Papers | CMP: Rs 121.40 | कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए 30 अगस्त, 2022 को निदेशक मंडल की बैठक होने वाली है। कंपनी द्वारा ये घोषणा करने के बाद इसका शेयर 6 प्रतिशत उछल गया।

RBL Bank | CMP: Rs 104.10 | आज 23 अगस्त को शेयर में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आरबीएल बैंक के निदेशक मंडल ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 3,000 करोड़ रुपये तक की डेट सिक्योरिटीज को जारी करने को मंजूरी दी है।

Devyani International | CMP: Rs 186.30 | ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट छापी कि आज इस स्टॉक में बड़ी ब्लॉक डील हुई है। इसके बाद आज ये स्टॉक 5 प्रतिशत तक गिर गया।

Lemon Tree Hotels | CMP: Rs 68.80 | शेयर 23 अगस्त को हरे निशान में बंद हुआ। कंपनी ने अपने ब्रांड 'लेमन ट्री होटल' के तहत कर्नाटक के हुबली में 65 कमरों वाले होटल के लिए एक लाइसेंस समझौता किया है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।