Godrej Consumer Share Price : तीसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 14.3% गिर गया। जबकि आय में 3% की बढ़त देखने को मिली है। वहीं EBITDA में 10% से ज्यादा और मार्जिन में करीब 3% की गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर गोदरेज कंज्यूमर का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 498 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 581 करोड़ रुपये रहा था। GODREJ CONSUMER की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 3,768.4 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,659.6 करोड़ रुपये रही थी। नतीजों के बाद कंपनी के ग्लोबल CFO और प्रेसिडेंट-इंटरनेशनल आसिफ मालबारी ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत की और कंपनी के आगे के प्लान साझा किये।
