Get App

4% बढ़ा HCL TECH का मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन का आंकड़ा रहा अनुमान से कम, जानिए अब इस स्टॉक में क्या है दिग्गज ब्रोकरेज की राय

JEFFERIES ने HCL Tech पर राय देते हुए निवेश के लिहाज से इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। लेकिन ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का टारेगट प्राइस घटाकर 1360 रुपये कर दिया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2022 पर 9:37 AM
4% बढ़ा HCL TECH का मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन का आंकड़ा रहा अनुमान से कम, जानिए अब इस स्टॉक में क्या है दिग्गज ब्रोकरेज की राय
नोमुरा ने HCL Tech ने Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का टारगेट 1370 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

HCL TECH के Q4 नतीजे मिले जुले रहे।कंपनी का मुनाफा 4% बढ़ा है लेकिन रेवेन्यू और मार्जिन का आंकड़ अनुमान से कम रहा है। CC ग्रोथ के मामले में भी कंपनी ने निराश किया है।

बता दें कि कंपनी का कंसॉलिडेटेड कर बाद मुनाफा (PAT) 226% बढ़कर 3,593 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड कर बाद मुनाफा 1,102 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2021 की चौथी तिमाही में डेफर्ड टैक्स क्रेडिट और एकमुश्त बोनस के कारण कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट पिछले साल के बराबर ही 2,962 करोड़ रुपए रहा।

साल-दर-साल आधार पर HCL Tech का एडजस्टेड कर बाद मुनाफा 21.3% बढ़ा है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का प्रॉफिट 4.4% बढ़कर 3,593 करोड़ रुपए रहा। यह दिसंबर 2021 तिमाही में 3,442 करोड़ रुपए था।

कंपनी की आमदनी की ग्रोथ में IT सर्विसेज और इंजीनियरिंग एंड रिसर्च डिवेलपमेंट बिजनेस का हाथ रहा। जबकि प्रोडक्ट्स एंड प्लेटफॉर्म्स की कमाई सीजनल होने की वजह से गिरी है। अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 की बात करें तो HCL Tech का कर बाद मुनाफा 21.1% बढ़कर 13,499 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इस अवधि में यह 11,145 करोड़ रुपए थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें